फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A Man Murdered His Wife After Crush By Car In Ludhiana

बेरहमी की हदें पारः पत्नी-बेटे पर चढ़ाई दो बार कार, फिर तेजधार हथियार से हमला कर मार डाला

Tue, 09 Jul 2019 08:15 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 09 Jul 2019 08:15 PM IST
विज्ञापन
A Man Murdered His Wife After Crush By Car In Ludhiana
घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज - फोटो : अमर उजाला

घरेलू विवाद के चलते गांव बूथगढ़ में एक व्यक्ति ने सौतेले बेटे, पत्नी और उसकी सहेली पर गाड़ी चढ़ा दी। जब वह नीचे गिरे तो आरोपी ने दोबारा गाड़ी चढ़ा दी। इसके बाद तेजधार हथियार से उन पर हमला कर घायल कर दिया। घायल हुई पत्नी सुरिंदर कौर, उसके बेटे हर्षदीप और सहेली लखविंदर कौर को सीएमसी अस्पताल पहुंचाया गया। 

विज्ञापन


वहां से हर्षदीप को अकाई तो बाकी दोनों घायलों को फोर्टिस अस्पताल पहुंचाया गया। वहां सुरिंदर कौर की मौत हो गई। थाना मेहरबान पुलिस ने घायल हर्षदीप सिंह की शिकायत पर उसके सौतेले पिता गुरचरण सिंह के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


गुरचरण सिंह की यह दूसरी, जबकि सुरिंदर कौर की तीसरी शादी थी। सुरिंदर कौर का पहले पति से बेटा भी था। आरोपी गुरचरण सिंह के साथ शादी के बाद दोनों में अक्सर झगड़ा होता रहता था। सुरिंदर कौर ने इसकी शिकायत थाना मेहरबान के अधीन आती चौकी मत्तेवाड़ा में की थी। पुलिस ने दोनों को बुलाया था। वहां पर आरोपी गुरचरण सिंह ने पुलिस को कहा कि वह सुरिंदर कौर के साथ समझौता कर लेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उसने पुलिस से दोबारा 15 जुलाई तक का समय मांगा था। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझौता कर 15 जुलाई तक जवाब देने को कहा था। आरोपी गुरचरण सिंह ने सुरिंदर कौर, उसके बेटे हर्षदीप और सहेली लखविंदर को कार में बैठाया और घर चलने की बात कही। तीनों उसके साथ कार में बैठ गए। जब वह मंगली के पास पहुंचे तो दोनों के बीच किसी बात को लेकर फिर से कहासुनी हो गई। 

इस पर सुरिंदर कौर, बेटा और सहेली के साथ गाड़ी से नीचे उतर गईं। गुरचरण सिंह वहां से चला गया। सुरिंदर, हर्षदीप और लखविंदर पैदल जा ही रहे थे कि आरोपी ने पीछे से तीनों पर कार चढ़ा दी। इससे वह घायल हो गए और नीचे गिर गए। आरोपी ने फिर से तीनों पर कार चढ़ा दी। इसके बाद उसने तीनों पर तेजधार हथियार से हमला किया और तीनों को अधमरा छोड़कर फरार हो गया। 

राहगीरों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद तीनों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहां सुरिंदर कौर की मौत हो गई। एसीपी पूर्वी दविंदर चौधरी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ बेटे के बयान पर हत्या, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। उसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed