{"_id":"6491a8ed344e354d9b0b7bb3","slug":"a-man-injured-in-firing-in-amritsar-of-punjab-2023-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: मामूली बहस मारपीट में बदली, फायरिंग में एक व्यक्ति जख्मी, 10 के खिलाफ केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Amritsar News: मामूली बहस मारपीट में बदली, फायरिंग में एक व्यक्ति जख्मी, 10 के खिलाफ केस
Tue, 20 Jun 2023 06:59 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 20 Jun 2023 06:59 PM IST
सार
हकीमां गेट थाने की पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पांच हमलावरों की पहचान कर कुल 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर दिया। पुलिस इस मामले में अभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के अमृतसर में मोटरसाइकिल टकराने के बाद दो गुटों में हुई बहसबाजी मारपीट में बदल गई। देखते ही देखते एक गुट ने फायरिंग कर दी। इसमें एक व्यक्ति जख्मी हो गया। घटना रविवार की रात करीब सवा नौ बजे वड्डा हरिपुरा इलाके में की है।
विज्ञापन
हकीमां गेट थाने की पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पांच हमलावरों की पहचान कर कुल 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर दिया। पुलिस इस मामले में अभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
छोटा हरिपुरा स्थित गली नंबर 10 निवासी अश्विनी कुमार पुत्र दत्ता राम ने हकीमां गेट पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी दो बेटियां और दो बेटे हैं। बेटों में बड़ा बेटा नितिन कुमार गुरु बाजार में सराफ का काम करता है। उसने बताया कि 18 जून की शाम छह बजे ही नितिन घर आ गया। घर में खाना खाने के बाद रात करीब सवा नौ बजे घर से सैर को निकला।
विज्ञापन
अश्विनी कुमार ने बताया कि जब उनका बेटा वड्डा हरिपुरा में गली नंबर 18 के पास पहुंचा तो सुखराज सिंह उर्फ बाबा जिम वाला निवासी वड्डा हरिपुरा ने उनके बेटे को पीछे से बाइक से टक्कर मार दी और दोनों बहस करने लगे। मौके पर पहुंचकर उन्होंने दोनों को समझा-बुझाकर वहां से रवाना कर दिया। इसके बाद अभी वे ढपई फाटक के पास ही पहुंचे थे कि आरोपी बाबा जिम वाला अपने साथ कुछ अज्ञात युवकों को लेकर पहुंचा और फिर से उनके साथ बहसबाजी शुरू कर दी।
शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि बहसबाजी देख घनूपुर काले नवासी गुरविंदर सिंह उर्फ भोलू, उसका भाई मंगा सिंह बीच बचाव करने पहुंचे। इस दौरान बाबा जिम वाला ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनके साथ हाथापाई शुरू कर दी। सुखराज सिंह उर्फ बाबा जिम वाला के साथ आए कुछ युवकों के पास पिस्तौल भी थी। उन्होंने मारने की नीयत से सीधे फायरिंग की। एक गोली घनूपुर काले निवासी गुरविंदर सिंह उर्फ भोलू के पेट में लगी। यह देख सभी आरोपी हथियारों के साथ वहां से फरार हो गए।
गुरबख्श नगर पुलिस चौकी प्रभारी परमजीत सिंह ने बताया कि मामले में जांच के बाद बाबा जिम वाला, वड्डा हरिपुरा निवासी टिडी पहलवान, सन्नी बादरी, अभि, किशन और चार-पांच अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या की कोशिश और असलहा एक्ट के तहत केस दर्ज करने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।