{"_id":"5d42e7348ebc3e6d1b73f906","slug":"a-man-found-hanging-in-halwara-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेयरी सुपरवाइजर खेत में फंदे से लटका मिला, फोन पर थीं कई मिस्ड कॉल, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
डेयरी सुपरवाइजर खेत में फंदे से लटका मिला, फोन पर थीं कई मिस्ड कॉल, पुलिस जांच में जुटी
Fri, 02 Aug 2019 12:29 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हलवारा (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हलवारा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 02 Aug 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव रत्तोवाल निवासी अमनदीप सिंह ने गुरुवार की सुबह खेत में फोन पर किसी से बातचीत करते हुए पेड़ से फंदा लगा लिया। मृतक के कान में हेड फोन लगे हुए थे। लेकिन उसका मोबाइल जमीन पर गिरा पड़ा था। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी रुपिंदर भारद्वाज और डीएसपी गुरबंस सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस ने मृतक का मोबाइल कब्जे में लेकर उसे भी फारेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार गांव रत्तोवाल निवासी अमनदीप सिंह लुधियाना शहर स्थित एक डेयरी में बतौर सुपरवाइजर पद पर तैनात था। सोमवार की सुबह उसका शव खेत में पेड़ पर लटक रहा था। मृतक के परिजनों का कहना था कि उन्हें किसी पर कोई शक नहीं है।
विज्ञापन
मृतक की एक 19 वर्षीय बेटी और 15 साल का बेटा है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद डेयरी संचालक नरिंदर सिंह भी मौके पर पहुंचे गए। उन्होंने बताया कि वह अच्छा काम करता था। लेकिन हर समय मोबाइल फोन पर व्यस्त रहता था।
विज्ञापन
एक महिला कर रही थी मिस कॉल
पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक ने जब आत्महत्या की, वह उस समय किसी महिला के साथ बात कर रहा था। उसकी मौत के बाद एक मोबाइल नंबर से कई मिस्ड कॉल आई हुई थी।
पुलिस ने उक्त नंबर पर फोन कर जांच की तो एक महिला ने फोन उठाया। पुलिस ने उसे तुरंत जांच के लिए बुलाया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद खुलासा होगा कि आखिरकार आत्महत्या के पीछे कारण क्या रहे।