{"_id":"5caf3b7ebdec2214380c44fb","slug":"a-man-died-in-road-accident-in-moga","type":"story","status":"publish","title_hn":"अचानक आगे आ गया लावारिस पशु, खंभे से जा टकराई कार, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अचानक आगे आ गया लावारिस पशु, खंभे से जा टकराई कार, एक की मौत
Fri, 12 Apr 2019 01:23 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोगा (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोगा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 12 Apr 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
मोगा शहर के बीचोंबीच शाम लाल थापर चौक के पास गुरुवार सुबह संतुलन बिगड़ने से एक कार खंभे से जा टकराई। हादसे में गाड़ी सवार कपड़ा कारोबारी की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी थाना सिटी साउथ के थानेदार सलविंदर सिंह के अनुसार राधेश्याम निवासी बधनी कलां के अनुसार वह अपने दोस्त दविंदर कुमार निवासी बुट्टर कलां के साथ कार से गुरुवार सुबह मोगा आया था।
विज्ञापन
सुबह करीब साढे़ 11 बजे जब वह शाम लाल थापर चौक के पास पहुंचे तो उनकी कार के आगे लावारिस पशु आ गया। इस कारण गाड़ी का संतुलन बिगड़ा और गाड़ी सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई। हादसे में दविंदर सिंह (56) की मौत हो गई जबकि उसे मामूली चोटें आई। इसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया। जांच अधिकारी के अनुसार दविंदर सिंह पेशे से कपड़ा कारोबारी था।
विज्ञापन