फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A man died in firozpur after beaten up

पंजाबः गलती से घर में घुसा युवक, चोर समझकर पीट-पीटकर मार डाला

Wed, 19 Jun 2019 12:39 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर लोधी (कपूरथला)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर लोधी (कपूरथला) Published by: ajay kumar Updated Wed, 19 Jun 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
A man died in firozpur after beaten up
सांकेतिक तस्वीर

ससुराल आया एक युवक अलसुबह अंधेरे में गलती से समीपवर्ती गांव में किसी के घर जा घुसा। उस घर के लोगों ने चोर समझकर युवक को पीटकर अधमरा कर दिया। जख्मी दामाद को उसका ससुर अस्पताल तक नहीं लेकर गया।

विज्ञापन


यही लापरवाही युवक की जान पर भारी पड़ गई और उसकी मौत हो गई। थाना सुल्तानपुर लोधी की पुलिस ने युवक को पीटने वाले दो लोगों के साथ-साथ ससुर को भी लापरवाही बरतने के आरोप में नामजद किया है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन


थाना सुल्तानपुर लोधी की पुलिस को दिए बयान में सोढी निवासी मोहल्ला बागवाला कस्बा शाहकोट (जालंधर) ने बताया कि उसका सबसे बड़ा भाई मस्सू उर्फ फौजी राजमिस्त्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी ससुराल सुल्तानपुर लोधी के गांव अल्लादित्ता मोठांवाल में हैं। उसकी भाभी राशि लड़की के जन्म के बाद अपने मायके में थी। उसके साथ ही उसका भाई मस्सू भी पिछले आठ दिन से ससुराल में ही था।

16 जून सुबह सात बजे मस्सू के ससुर कालीनाथ ने उसे फोन करके बताया कि सुबह करीब तीन बजे मस्सू उठकर कहीं चला गया। इसी दौरान कालीनाथ को किसी ने फोन करके सूचना दी कि गांव तलवंडी माधो में सुबह चार बजे मस्सू मोहन सिंह और लखबीर सिंह के घर गलती से घुस गया। जिन्होंने उसे चोर समझकर पीट डाला।

कालीनाथ वहां से उसे अपने घर ले आया। सोढी ने बताया कि वह मोटरसाइकिल पर अपने भाई निम्मा के साथ पहले अपने पैतृक गांव तलवंडी माधो पहुंचे। वहां पूछताछ के बाद जब वह अपने भाई को अस्पताल ले जाने के लिए गांव अल्लदित्ता मोठावांल पहुंचे तो देखा कि वहां पर मस्सू खाट पर बेहोश लेटा हुआ था और उसके शरीर पर पीटे जाने के निशान थे। 

जब निम्मा ने उसे पानी पिलाने की कोशिश की तो मस्सू ने उसके ही हाथों में दम तोड़ दिया। सोढी ने बताया कि मोहन सिंह, लखबीर सिंह और अन्य ने उसके भाई को पीटा। इसी दौरान गांव तलवंडी माधो के पूर्व सरपंच गुरबचन सिंह ने कहा कि पुलिस को सूचना दिए बिना गांव ले जाकर अंतिम संस्कार कर दो लेकिन उसने पुलिस को सूचना दी। 

एसएचओ इंस्पेक्टर बिक्रमजीत सिंह ने बताया कि मोहन सिंह, लखबीर सिंह के साथ-साथ मस्सू के ससुर कालीनाथ के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मृतक का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है। अभी किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed