फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   a man dead in road accident by tractor collision in chandigarh

चंडीगढ़ः ट्रैक्टर की टक्कर से एक्टिवा सवार बुजुर्ग की मौत, आरोपी चालक गिरफ्तार

Tue, 31 Jul 2018 09:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 31 Jul 2018 09:39 AM IST
विज्ञापन
a man dead in road accident by tractor collision in chandigarh
सांकेतिक तस्वीर
डड्डूमाजरा कालोनी के तिकोना पार्क के पास सोमवार सुबह 10:20 बजे एक ट्रैक्टर-ट्राली नंबर सीएच01एस-8719 के चालक ने एक्टिवा नंबर पीबी65एएम-6462 के बुजुर्ग चालक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद लोगों ने घायल को जीएमएसएच-16 पहुंचाया, जहां डाक्टरी जांच में उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की पहचान खरड़ के दशमेश नगर निवासी करनैल सिंह (66) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


 घटनास्थल पर पहुंचे थाना मलोया के एसएचओ इंस्पेक्टर बलदेव कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने मौके की बारीकी से जांच की। मौके पर पुलिस को ट्रैक्टर-ट्रॉली व एक्टिवा खड़ी मिली। जांच कर पुलिस ने करनैल सिंह के बेटे हरप्रीत सिंह के बयान पर आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान मोहाली के एक गांव निवासी पाल सिंह के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


हालांकि पूछताछ के बाद आरोपी को जमानत पर छोड़ दिया गया। शिकायतकर्ता हरप्रीत सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके पिता पीजीआई से रूटीन चेकअप के बाद एक्टिवा से घर लौट रहे थे लेकिन जब उक्त कालोनी के तिकोना पार्क के समीप पहुंचे तो उतावलेपन और लापरवाही से ट्रैक्टर-ट्राली चला रहे आरोपी ने उनके पिता को टक्कर मार दी। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed