{"_id":"5d8b7bcb8ebc3e93d56cc2f8","slug":"a-man-commits-suicide-after-firing-on-cousin-tarn-taran","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक का दिल दहला देने वाला काम, पहले चचेरी बहन को मारी गोली फिर उठा लिया ये कदम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
युवक का दिल दहला देने वाला काम, पहले चचेरी बहन को मारी गोली फिर उठा लिया ये कदम
Thu, 26 Sep 2019 12:23 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तरनतारन (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तरनतारन (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 26 Sep 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तरनतारन के सीमावर्ती गांव बूड़चंद में किराना की दुकान करते युवक अमरिंदर सिंह ने अपने चाचा की लड़की को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घायल लड़की अमृतसर में उपचाराधीन है। विधानसभा हलका खेमकरण के गांव बूड़चंद निवासी गुरदयाल सिंह चार भाई है। जिनमें बलविंदर सिंह, अवतार सिंह व परमजीत सिंह भी है। वह एक ही घर में रहते है।
विज्ञापन
उनकी कस्बे में विभिन्न तरह की दुकानें है। गुरदयाल सिंह का शादीशुदा लड़का अमरिंदर सिंह (32) अचानक शाम को घर आया और अपने चाचा बलविंदर सिंह का लाइसेंसी रिवॉल्वर मांगकर घर के आंगन में टहलने लगा। इतने में बलविंदर सिंह की 17 वर्षीय लड़की किरनदीप कौर भी वहां आई। देखते-देखते अमरिंदर सिंह ने अपनी चचेरी बहन किरनदीप कौर को गोली मार दी।
विज्ञापन
गोली लगते ही किरनदीप कौर लहूलुहान होते जमीन पर गिर पड़ी। जिसके तुरंत बाद अमरिंदर सिंह ने खुद को भी कन्नपट्टी पर गोली मार ली। उसे स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है। यहां पर अमरिंदर सिंह ने दम तोड़ दिया। जबकि किरनदीप कौर अमृतसर के निजी अस्पताल में उपचाराधीन है।
विज्ञापन