फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A man burnt alive in Mohali of Punjab

संदिग्ध हालत में जलने से गई व्यक्ति की मौत, परिवार में मचा कोहराम, पुलिस जांच में जुटी

Fri, 04 Jan 2019 09:16 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 04 Jan 2019 09:16 AM IST
विज्ञापन
A man burnt alive in Mohali of Punjab
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : demo

मोहाली के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-एक में गुरुवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब संदिग्ध हालत में एक व्यक्ति की फैक्टरी के बाहर जलने से मौत हो गई। जब तक उस पर किसी की नजर पड़ती तब तक वह पूरी तरह से जल गया था। हालांकि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही शव को सिविल अस्पताल पहुंचाया। मृतक की पहचान नगिंदर कुमार 37 निवासी आदर्श कॉलोनी के रूप में हुई। 

विज्ञापन


पुलिस ने मामले में धारा 174 के तहत केस दर्ज किया है। इलाके में कोई कैमरा नहीं लगा हुआ था। हालांकि चर्चा है कि उसने खुद ही पेट्रोल छिड़कर आग लगा ली। जबकि पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। जानकारी के मुताबिक नगिंदर सिंह शाम साढ़े आठ बजे के करीब अपनी एक्टिवा पर डी-37 फैक्टरी में आया था। 
विज्ञापन


यहां उसका दोस्त काम करता था। वह जिस समय फैक्टरी में पहुंचा उस समय फैक्टरी बंद थी। चर्चा है कि उसने खुद पर पेट्रोल छिड़कर आग ली। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना स्थल पर मृतक ने अपने हाथ से मिट्टी पर कुछ आंकडे़ लिखे हुए थे। हालांकि मामले के जांच अधिकारी एसआई अमरजीत सिंह ने बताया कि उन्हें घटना स्थल से किसी भी तरह की कोई ऐसी चीज बरामद नहीं हुई है। न ही इलाके में कैमरे लग पाए। इससे मौत की वजह साफ हो पाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नौकर ने देखा था जलते हुए 

A man burnt alive in Mohali of Punjab
सांकेतिक तस्वीर

फैक्टरी डी -37 के मालिक हमरीत सिंह ने बताया सुबह साढ़े आठ बजे के करीब उसका नौकर जब फैक्टरी खोलने के लिए आया था। उसने जब बाइक खड़ी की तो उसने देखा कि एक व्यक्ति जल रहा था। उन्होंने बताया कि उस समय तक व्यक्ति पूरी तरह से जल गया था। 

सौ नंबर दे गया जवाब, लोग हुए परेशान 
फैक्टरी मालिक ने बताया कि उसने इस संबंध में सौ नंबर पर फोन किया। लेकिन नंबर नहीं लगा। इसके बाद उन्होंने 112 नंबर पर फोन किया। लेकिन वहां पर भी नंबर नहीं लग पाया। इसके बाद उन्होंने अपने जानकार पुलिस वाले को फोन किया। जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची। 

मृतक ने दस हजार का दिया चेक 
मौके पर मौजूद मृतक नगिंदर सिंह के पड़ोसी व बलौंगी में करियाना की दुकान चलाने वाले उपिंदर कुमार ने बताया कि सुबह सात बजे नगिंदर उसके पास आया था। उसे दस हजार रुपये का चेक दिया। उसने बताया कि नगिंदर ने उससे सात आठ महीने पहले एक लाख रुपये उधार लिए थे। उसमें से दस हजार रुपये का चेक यह कहकर दे दिया गया।

A man burnt alive in Mohali of Punjab
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : डेमो

यह चेक वह बैंक में कैश करवा ले। मृतक नगिंदर सिंह ने बताया कि छह साल से आदर्श कॉलोनी बलौंगी में रह रहा थ। वह मूलरूप से यूपी का रहने वाला था। उसके परिवार में उसकी पत्नी बबीता व दो बच्चे हैं, जिनकी उम्र चौदह साल से दस साल है। 

पूरी रात घर नहीं आया था मृतक 
पता चला है कि मृतक की अपनी ग्रिलों की फैक्टरी थी। जबकि पत्नी भी घर में दुकान करती है। वह बुधवार रात को घर नहीं आया था। रात को उसका फोन आया था कि वह घर नहीं आएगा। सुबह वह घर आया था। इसके बाद वह दोबारा निकल गया था। परिवार वालों को भी समझ नहीं आ रहा है कि आखिरी यह सब हुआ क्या है। 

मृतक के साथ जून माह में हो चुकी है लूट 
13 जून को नगेन्द्र सिंह से कुछ अज्ञात लुटेरों ने पिस्तौल की नोक पर 20 हजार रुपये उस समय लूट लिए थे। जब वह फेज-7 स्थित एक बैंक से पैसे निकलवा कर बाहर निकला था। जब वह पैसे अपने एक्टिवा स्कूटर की डिग्गी में रख रहा था तो लुटेरे उस से नकदी तथा मोबाइल फोन झपट कर फरार हो गये थे। नगेन्द्र ने उस समय मटौर पुलिस थाने में शिकायत भी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed