फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A Man beaten to death in Rewari of Haryana

रेवाड़ी: होटल पर खाना खाने पहुंचे दो गुटों में विवाद, एक युवक की पीट-पीटकर हत्या

Sun, 12 Jul 2020 11:00 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 12 Jul 2020 11:00 AM IST
विज्ञापन
A Man beaten to death in Rewari of Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

कोसली थाना क्षेत्र के गांव कारौली में एक ढाबा पर शराब पीने के बाद गाना बदलने को लेकर हुए विवाद में एक गुट के लोगों ने दूसरे गुट के एक युवक को ईंट व लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके पर फरार हो गए लेकिन पुलिस को भनक तक नहीं लगी। आसपास के लोगों ने घायलों को कनीना के अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने बाहला निवासी करीब 34 वर्षीय सुदेश को मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। बता दें कि दो दिन पूर्व भी बिठवाना की सब्जी मंडी में बदमाशों ने दिनदहाड़े एक आढ़ती पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी, जिसमें वह बाल-बाल बच गया था। लगातार बढ़ती वारदातों को देखकर लग रहा है कि शहर की कानून-व्यवस्था पटरी से उतरती जा रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव छितरौली निवासी दीपक, विकास व एक अन्य युवक कारौली गांव के एक ढाबा पर शराब पी रहे थे। इसी दौरान रात करीब 11 बजे बहाला निवासी सुदेश, सतीश व प्रदीप बाइक पर सवार होकर वहां पहुंचे। उस समय ढाबा पर गाना बज रहा था। सुदेश ने ढाबा संचालक से गाना बदलने को कहा लेकिन पहले से शराब पी रहे छितरौली निवासी युवकों ने गाना बदलने का विरोध किया। इससे दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बात इतनी बढ़ गई कि छितरौली के युवकों ने सतीश के सिर में ईंट दे मारी, जिससे वह गिर गया। इसके बाद बहाला निवासी प्रदीप नाका पर तैनात पुलिसकर्मियों को सूचना देने चला गया। पीछे से तीनों युवकों ने अकेला पाकर सुदेश को लाठी-डंडों व पत्थरों से पीट-पीटकर मौत के घट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। 

सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को कनीना के अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने सुदेश को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। घायल सतीश की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

वारदातस्थल से महज 100 मीटर दूरी पर पुलिस नाका
जिस ढाबा पर दोनों गुटों में विवाद हुआ था। उससे महज 100 मीटर की दूरी पर पुलिस नाका है, जिस पर दो पुलिसकर्मी हर वक्त तैनात रहते हैं। वारदात के वक्त भी वहां पुलिसकर्मी तैनात थे। हालांकि पीड़ितों में से एक युवक ने पुलिस कर्मियों को सूचना भी दे दी थी। अगर समय रहते सुदेश को उपचार मिल जाता तो संभवत: उसकी जान को बचाया जा सकता था।

कर्फ्यू के बाद भी क्यों खुला था ढाबा

बता दें कि कोरोनाकाल के कारण जिले में रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू लगा है। इसके बाद भी कारौली गांव का ढाबा संचालक रातभर लोगों को न केवल खाना खिला रहा था बल्कि शराब भी परोस रहा था। जबकि उसके समीप ही पुलिस नाका है। ऐसे में बड़ा सवाल है कि क्या पुलिस संचालक के खिलाफ भी कार्रवाई करेगी।

नशे ने दो बच्चों से पिता व महिला से छीना सुहाग
तमाम सरकारी व गैर सरकारी संगठनों की ओर से नशे के खिलाफ अभियान चलाए जाते हैं, बावजूद इसके लोग सीख नहीं ले रहे हैं। शनिवार की रात की वारदात भी इसी का परिणाम है। यदि आरोपी नशे में धुत्त न होते तो शायद सुदेश की जान नहीं जाती। वहीं सुदेश के दो बच्चे भी बिना बाप के नहीं रहते। एक बार फिर से नशे के चलते एक महिला ने अपना सुहाग व दो बच्चों ने अपने पिता को खो दिया है। बहाला निवासी सुदेश किसान था। 

आरोपियों की जल्द होगी गिरफ्तार: डीएसपी
कोसली के डीएसपी महेंद्रपाल ने कहा कि दो नामजद व एक अन्य आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्जकर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों की पहचान छितरौली निवासी दीपक व विकास के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed