{"_id":"5c0fcd19bdec224169397d22","slug":"a-man-arrested-with-gold-in-amritsar-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसरः हवाई अड्डे पर आधा किलो सोने के साथ शख्स गिरफ्तार, प्राइवेट पार्ट में इस तरह छिपाए था","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अमृतसरः हवाई अड्डे पर आधा किलो सोने के साथ शख्स गिरफ्तार, प्राइवेट पार्ट में इस तरह छिपाए था
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर( पंजाब)
Updated Wed, 12 Dec 2018 09:26 AM IST
विज्ञापन
बरामद सोना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमा शुल्क विभाग ने अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर उसके कब्जे से 5 सोने के बिस्कुट बरामद किए। सोने का वजन 499 ,9 ग्राम है। बरामद सोने की कीमत 16 लाख ,17 हजार 177 रुपये बताई जा रही है। कस्टम कमिश्नर दीपक कुमार गुप्ता ने बताया की गिरफ्तार आरोपी का नाम अब्दुल जलील अहमद है। आरोपी मदुरई का रहना वाला है। उसने सोने के पांच बिस्कुट प्राइवेट पार्ट में छिपाए थे।
विज्ञापन
अब्दुल जलील एयर एशिया की क्वालालंपुर-अमृतसर उड़ान से आया था। सीमा शुल्क विभाग को इस बात की जानकारी थी की कुछ तस्कर सोने की तस्करी कर हवाई अड्डे में पहुंच रहे है। हवाई अड्डे में तैनात कस्टम विभाग के खुफिया तंत्र ने इस उड़ान में आने वाले यात्रियों पर पैनी नजर रखी थी। अब्दुल जलील जब कस्टम एरिया में पहुंचा, तो विभाग के अधिकारियों ने देखा के उसकी चाल में खराबी है।
विज्ञापन
उसे रोक कर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान विभाग के अधिकारियों ने उसके प्राइवेट पार्ट से सोने के पांच बिस्कुट बरामद किए। यह बिस्कुट उसने कार्बन पेपर में छिपाया हुआ था। कस्टम विभाग इस बात की जांच कर रहा है की तमिलनाडु मदुरई में रहने वाले इस व्यक्ति को तस्करी के यह बिस्कुट किसे सौंपने थे। उल्लेखनीय कुछ दिन पहले भी सीमा शुल्क विभाग ने अफगानिस्तान वाया पाकिस्तान से आए सेब के एक ट्रक से 30 किलो सोना बरामद किया था ।
विज्ञापन