फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A girl student from Noida commits suicide in Chandigarh

Chandigarh: नोएडा की छात्रा ने चंडीगढ़ में लगाई फांसी, हॉस्टल का दरवाजा तोड़ घुसी पुलिस, खिड़की से लटकी थी लाश

Tue, 16 Jan 2024 10:49 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 16 Jan 2024 10:49 PM IST
सार

21 वर्षीय छात्रा उत्तर प्रदेश के नोएडा की रहने वाली थी। सूत्रों के मुताबिक छात्रा ने मोबाइल में सुसाइड नोट छोड़ा है। पुलिस ने मोबाइल को कब्जे में ले लिया है। छात्रा चंडीगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट में बीएससी तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रही थी।

विज्ञापन
A girl student from Noida commits suicide in Chandigarh
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट की बीएससी तृतीय वर्ष की एक छात्रा ने मंगलवार को सेक्टर-42 स्थित हॉस्टल के कमरे में कथित तौर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका छात्रा उत्तर प्रदेश के नोएडा की रहने वाली है। 

विज्ञापन


सेक्टर-36 पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच-32 के शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतका छात्रा के परिजनों को देते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक मृतका छात्रा ने अपने मोबइल फोन में एक सुसाइड नोट छोड़ा है। पुलिस ने छात्रा का मोबाइल फोन कब्जे में लेते हुए सुसाइड नोट की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक कॉलेज से सूचना मिली थी कि एक छात्रा ने कॉलेज के हॉस्टल में आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची सेक्टर-36 थाना पुलिस अंदर से बंद दरवाजे को तोड़ते हुए कमरे में दाखिल हुई। जहां पुलिस ने पाया कि छात्रा अपने हॉस्टल के कमरे में बनी खिड़की की ग्रिल से फंदा लगा लटकी थी। पुलिस ने उसे तुरंत फंदे से से नीचे उतारते हुए सेक्टर-32 जीएमसीएच पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। पुलिस ने पीड़िता का मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है। पुलिस उसके मोबाइल की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएफएसएल टीम मौके पर पहुंची

सूचना मिलने पर मौके पर सीएफएसएल टीम पहुंची और सैंपल जुटाए। पुलिस ने अपनी प्राथमिक जांच में छात्र की मौत में किसी भी तरह की साजिश से इनकार किया है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा। पीड़िता के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। सेक्टर-36 पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज किया है और आत्महत्या के पीछे के कारण का पता लगाने के लिए कॉलेज के शिक्षकों और मृतक छात्रा के दोस्तों से पूछताछ कर बयान दर्ज करने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed