फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A girl accuse woman of getting her into prostitution In Jalandhar of Punjab

खौफनाक है कहानी: प्रेमी ने दिया धोखा, रिश्तेदार बता महिला के पास छोड़ा... कुछ दिन बाद वेश्यावृत्ति में धकेला

Thu, 20 Jul 2023 08:22 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 20 Jul 2023 08:22 PM IST
सार

पीड़ित युवती ने बताया कि वह पहले भंगड़ा ग्रुप में डांसर थी। वहां उसकी दोस्ती ग्रुप को लाने और ले जाने वाले गाड़ी के ड्राइवर से हो गई। ड्राइवर ने उसे शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद जब ड्राइवर पर शादी का दबाव बनाया तो वह आरोपी महिला को रिश्तेदार बताकर उसके पास छोड़ गया। 

विज्ञापन
A girl accuse woman of getting her into prostitution In Jalandhar of Punjab
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक युवती को उसके प्रेमी ने धोखा दिया और उसे जबरन देह व्यापार के धंधे में धकेल दिया। इस दौरान अगर वह गलत काम करने से इन्कार करती तो भूखा रखकर प्रताड़िता किया जाता। उसे अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया जाता। मामला पंजाब के जांलधर का है। यहां के मकसूदां इलाके में चल रहे देह व्यापार के अड्डे से किसी तरह बचकर आई युवती ने एक महिला पर बंधक बनाकर वेश्यावृत्ति करवाने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


युवती ने कहा कि आरोपी महिला उससे तीन साल से गलत काम करवा रही है। जिस दिन वह इन्कार करती, उस दिन महिला खाना नहीं देती थी। युवती ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की है। शिकायत में युवती ने बताया कि महिला के पास लड़कियों को लाने और ले जाने का काम करने वाले युवक ने उसके अश्लील फोटो भी खींच रखे हैं। इसी के सहारे उसे ब्लैकमेल किया जाता रहा है। उसका दोस्त धोखेबाज निकला। उसने शादी का झांसा देकर महिला के पास छोड़ गया।
विज्ञापन


पीड़ित युवती ने बताया कि वह पहले भंगड़ा ग्रुप में डांसर थी। वहां उसकी दोस्ती ग्रुप को लाने और ले जाने वाले गाड़ी के ड्राइवर से हो गई। ड्राइवर ने उसे शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद जब ड्राइवर पर शादी का दबाव बनाया तो वह आरोपी महिला को रिश्तेदार बताकर उसके पास छोड़ गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने जबरन जिस्मफरोशी के धंधे में उतार दिया। युवती ने बताया कि आंटी उससे घर पर देह व्यापार का धंधा करवाती थी और बाहर भी भेजती थी। बाहर वह एक युवक के साथ भेजती थी। जहां वह जाती थी, वहां कमरे के बाहर युवक पहरेदारी करता था। जैसे ही वह बाहर निकलती थी तो वह उसे गुंडागर्दी के बल पर महिला के घर छोड़ देता था। यह युवक अन्य लड़कियों को लाने ले जाने का भी काम करता था। वहीं डीसीपी सिटी जगमोहन सिंह का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed