फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A Financer going to Delhi from chandigarh is missing with his Family  

चिंताजनक: चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए निकला फाइनेंसर का परिवार, बीच रास्ते से लापता

Mon, 07 Jun 2021 01:15 PM IST
निवेदिता वर्मा अमित गुप्ता, अमर उजाला, चंडीगढ़
अमित गुप्ता, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 07 Jun 2021 01:15 PM IST
सार

दिल्ली के फाइनेंसर बलविंदर सिंह अपनी पत्नी और 5 साल की बेटी के साथ आई-10 कार से निकले थे। सेक्टर-39 थाना पुलिस को शिकायत दी गई है। 
 

विज्ञापन
A Financer going to Delhi from chandigarh is missing with his Family  
लापता हुए फाइनेंसर, उनकी पत्नी और बेटी। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

चंडीगढ़ के सेक्टर-40 से दिल्ली जाने के लिए आई-10 कार से निकला एक परिवार अचानक गाड़ी समेत लापता हो गया। कार में पति-पत्नी और उनकी 5 वर्षीय बेटी थी। परिवार के दिल्ली नहीं पहुंचने पर परिजनों ने पहले अपने स्तर पर जांच शुरू की। इसके बाद सेक्टर-39 थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने शुरुआती जांच में कार में दिल्ली जा रहे परिवार का मोबाइल नंबर स्विच ऑफ पाया है। परिवार के तीन सदस्यों के अचानक लापता होने से घरवाले चिंतित हैं। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बलविंदर सिंह दिल्ली के बसंत विहार में पत्नी मनिंदर कौर और पांच वर्षीय बेटी रीत के साथ रहते हैं। बलविंदर सिंह दिल्ली में ही एक फाइनेंसर के यहां काम करते हैं। 24 मई को वह परिवार के साथ सफेद रंग की आई-10 (डीएल 12सीई 1918) कार में कालका निवासी अपने बड़े भाई के घर पहुंचे। वहां बलविंदर सिंह अपनी माता को छोड़कर देर शाम पत्नी और बेटी के साथ चंडीगढ़ के सेक्टर-40 स्थित अपने ससुराल पहुंचे।
विज्ञापन



तीन जून की सुबह करीब 8 बजे घर से नाश्ता करने के बाद बलविंदर सिंह अपनी पत्नी मनिंदर और बेटी रीत के साथ आई-10 कार से दिल्ली के लिए रवाना हो गए, लेकिन तीन दिन के बाद भी वह दिल्ली स्थित घर नहीं पहुंचे। जब परिवार के सदस्यों ने उनसे संपर्क करना चाहा तो उनके मोबाइल नंबर स्विच ऑफ मिले। इसके बाद परिजनों ने अपने स्तर पर तलाश शुरू कर दी। जब पता नहीं चला तो मामले की सूचना सेक्टर-39 थाना पुलिस को दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन मोबाइल, सभी स्विच ऑफ 
पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि परिवार के पास तीन मोबाइल था, लेकिन चंडीगढ़ सेक्टर-40 से निकलते ही थोड़ी दूर पर तीनों मोबाइल स्विच ऑफ हो गए। पुलिस ने तीनों मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगा दिया है। साथ ही गाड़ी के नंबर को टोल प्लाजा के अलावा चंडीगढ़ दिल्ली हाईवे से सटे इलाकों में भी इनकी तफ्तीश की जा रही है। वहीं, इनकी कार के नंबर के अलावा सभी की फोटो को अन्य थानों में भेज दी गई है। मामले की छानबीन की जा रही है।  


हंसी खुशी घर से निकला था परिवार 
पुलिस को दी शिकायत में मनिंदर कौर की माता महिंदरपाल कौर ने बताया कि बीते 3 जून को परिवार घर से हंसी-खुशी निकला था। अगले दिन जब उन्होंने बेटी के नंबर पर फोन किया तो फोन स्विच ऑफ था। दिल्ली में रहने वाली दूसरी बेटी को फोन कर उनके घर जाने को कहा, लेकिन घर पर कोई नहीं था। बलविंदर सिंह की ऑफिस में भी फोन किया गया, लेकिन वहां भी कुछ नहीं पता लगा। शिकायत पर पुलिस ने डीडीआर दर्ज कर ली है। 

इन पहलुओं पर चल रही जांच 
1. बलविंदर सिंह या इनके परिवार से कोई रंजिश तो नहीं
2. आखिर तीनों मोबाइल अचानक क्यों बंद हो गए
3. इन तीनों मोबाइल की आखिरी लोकेशन क्या थी
4. पुलिस टोल प्लाजा में गाड़ी के नंबर की होगी जांच
5. परिवार ने किसी तरीके का कोई शक नहीं जताया, तो अचानक कहां लापता हुआ परिवार
6. मोबाइल डिटेल खंगालने में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed