{"_id":"5d92e0118ebc3e93b65d56e6","slug":"a-dead-body-found-hanged-from-tree-in-sonipat-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणाः सोनीपत में सरकारी स्कूल में पेड़ से लटका शव मिलने से हड़ंकप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हरियाणाः सोनीपत में सरकारी स्कूल में पेड़ से लटका शव मिलने से हड़ंकप
Tue, 01 Oct 2019 10:43 AM IST
ajay kumar
अंकित चौहान, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
अंकित चौहान, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 01 Oct 2019 10:43 AM IST
विज्ञापन
घटनास्थल प जुटे लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव भैंसवान खुर्द के युवक ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी। सफाईकर्मी जब स्कूल में पहुंचा तो वारदात का पता लगा। सफाईकर्मी ने इसकी सूचना शिक्षकों को दी। शिक्षकों ने भैंसवान चौकी पुलिस को अवगत कराया। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शहर के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
युवक को वेल्डिंग की दुकान पर नहीं जाने के चलते उसकी मां ने डांट दिया था। जिसके चलते ही युवक के फंदा लगाने की बात कही जा रही है।गांव भैंसवान खुर्द निवासी राजू (21) गोहाना में एक वेल्डिंग की दुकान पर काम करता था। रविवार को छुट्टी के बाद वह सोमवार को भी दुकान पर नहीं गया।
विज्ञापन
सोमवार को जब वह घर पहुंचा तो दुकान पर नहीं जाने के चलते उसकी मां ने राजू को डांट दिया। जिसके बाद वह घर से बाहर आ गया। जब राजू घर नहीं लौटा तो घर वालों ने तलाश की, लेकिन पता नहीं लग सका। मंगलवार को जब गांव के राजकीय स्कूल में सफाई करने के लिए कर्मचारी पहुंचा तो वह लाइब्रेरी की सफाई करने के बाद कूड़े को पीछे डालने गया।
विज्ञापन
उसे नीम के पेड़ पर रस्सी पर राजू का शव लटकता मिला। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और राजू के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि इसी पेड़ पर करीब 5 साल पहले भी एक युवक ने फंदा लगाकर जान दी थी।