फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A Cricket Coach Shot dead by Two Boys in Sonipat of Haryana

हरियाणाः सोनीपत में क्रिकेट कोच को बीच सड़क गोलियों से छलनी किया, मौत

Tue, 17 Apr 2018 10:18 AM IST
अंकित चौहान/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
अंकित चौहान/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा) Updated Tue, 17 Apr 2018 10:18 AM IST
विज्ञापन
A Cricket Coach Shot dead by Two Boys in Sonipat of Haryana
सोनीपत में कोच की हत्या
हरियाणा के सोनीपत में क्रिकेट कोच को बीच सड़क सरेआम गोलियों से छलनी कर दिया गया। वारदात अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। वारदात मंगलवार सवेरे 6 बजकर 50 मिनट पर अंजाम दी गई।
विज्ञापन


मृतक की पहचान सुमित वासी सुनारिया हाल रोहतक के रूप में हुई है। वह पिछले दो महीने से प्रताप सीनियर स्कूल खरखौदा में क्रिकेट कोच थे। वारदात के समय वे सांपला बाइपास खरखौदा के पास स्कूल के स्टेडियम में बच्चों को प्रैक्टिस कराकर लौट रहे थे। वे स्कूटी पर थे और साथ में एक छात्र भी था।
विज्ञापन


अचानक सामने से बाइक सवार दो युवक आए और स्कूटी रुकवाकर सुमित को गोलियां मार दी। सुमित की मौके पर ही मौत हो गई। साथी छात्र ने शोर मचाते हुए अपनी जान बचाई। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग इकट्ठे हो गए और पुलिस को खबर दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। छात्र के बयानों के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed