फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   a Couple cheated 42 lakhs rupees from 8 People in Ludhiana

शातिर पति-पत्नी ने आठ लोगों से ठग लिए 42 लाख, तरीका जान आप भी चौंक जाएंगे

Fri, 16 Nov 2018 12:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Updated Fri, 16 Nov 2018 12:26 PM IST
विज्ञापन
a Couple cheated 42 lakhs rupees from 8 People in Ludhiana
सांकेतिक तस्वीर

ठगी के बहुत से मामले आपने पढ़े और सुने होंगे। लेकिन ये मामला जरा हटके है। शातिर पति-पत्नी ने ऐसा माइंड गेम खेला कि आठ लोग अपने 42 लाख रुपये गंवा बैठे। पंजाब के लुधियाना में एक दंपति ने लोगों को पैसे इंवेस्ट करने का झांसा दिया। आरोपियों ने एक ही प्लॉट का आठ जगह सौदा कर लिया। आरोप है कि दंपति ने इन लोगों से 42 लाख रुपये ऐंठने के बाद फरार हो गए।

विज्ञापन


 इसकी शिकायत पुलिस के पास की गई तो मामले की जांच के बाद आरोप सही पाए जाने पर पुलिस ने आजाद नगर निवासी जोगिंदरपाल सिंह की शिकायत पर महा सिंह नगर निवासी नवीन शर्मा और उसकी पत्नी रेणू शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।  
विज्ञापन


जोगिंदरपाल ने बताया कि उसने एक साइकिल कंपनी में 30 साल नौकरी की है। नौकरी के दौरान उसने पैसा-पैसा जोड़कर धनराशि इकट्ठा की थी। कुछ साल पहले उसने कंपनी से सारे फंड व अन्य पैसे निकलवाकर बैंक में जमा करा दिए। करीब दो साल पहले नवीन के साथ उसकी मुलाकात हुई तो नवीन ने उससे 50 हजार रुपये उधार मांगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 उसने जान पहचान के नाते पैसे दे दिए। अगले दिन आरोपी ने उसे प्लॉट दिलाने का झांसा दिया। कुछ दिन बाद आरोपी ने उसे लोहारा में प्लॉट दिखाया जो उसने सौ गज का खरीदा था, लेकिन उससे कहा कि एक हजार गज का प्लाट उसने लिया है। उसने ब्याने के तौर पर आरोपी को 12 लाख रुपये दे दिए। इसी दौरान आरोपी ने वहीं प्लाट किसी को 13 लाख रुपये ब्याने पर दिया।

 ऐसा करते आरोपी ने कुल आठ लोगों से 42 लाख रुपये का ब्याना ले लिया। जब सभी लोग अपना ब्याना देकर प्लॉट पर गए तो वहां सभी लोग आपस में बहस करने लगे। जब कालोनी मालिक ने आरोपी नवीन को बुलाया तो वह भाग गया। इसके बाद पुलिस के पास शिकायत की गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed