{"_id":"5c585092bdec22737361bb26","slug":"a-asi-died-in-patiala-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटियालाः पिस्तौल साफ करते समय लगी गोली, एएसआई की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पटियालाः पिस्तौल साफ करते समय लगी गोली, एएसआई की मौत
Tue, 05 Feb 2019 01:13 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 05 Feb 2019 01:13 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाला पुलिस लाइन स्थित सरकारी आवास में सिर में गोली लगने से सोमवार सुबह एक एएसआई की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक हादसे के वक्त एएसआई अपनी सर्विस पिस्तौल साफ कर रहा था। मामले के जांच अधिकारी थाना त्रिपड़ी से एसआई जरनैल सिंह ने बताया कि एएसआई जगजीत सिंह भूल्लर (48) पुलिस लाइन में ही जनरल ड्यूटी पर तैनात थे।
विज्ञापन
वह पुलिस लाइन में ही सरकारी क्वार्टर में रहते थे। सुबह करीब साढ़े 10 बजे जगजीत सिंह कमरे में अपनी सर्विस पिस्टल साफ कर रहे थे। इसी बीच अचानक गोली चल गई जो उनकी कनपटी पर जाकर लगी। गोली की आवाज सुनकर दूसरे कमरे से पत्नी व बच्चे भागकर आए। उन्होंने देखा कि खून से लथपथ जगजीत सिंह जमीन पर गिरे पड़े थे।
विज्ञापन
जगजीत सिंह को तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक नौकरी या फिर घर में जगजीत सिंह को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं थी। फिलहाल धारा 174 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन