फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A advocate commits suicide in Panchkula of Haryana

खौफनाक कदम: पत्नी और बच्चों को सैर पर भेज वकील फंदे पर लटका, आईटी पार्क में जीएम के पद पर थे तैनात

Mon, 27 Jun 2022 10:09 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Mon, 27 Jun 2022 10:09 PM IST
सार

परिजनों के अनुसार उनका तबादला कंपनी वालों ने रायपुर किया था। इसके बाद वे रायपुर शिफ्टिंग की योजना बना रहे थे। वहां पर ही कंपनी के साथ-साथ स्थानीय हाईकोर्ट में प्रैक्टिस की योजना भी थी।

विज्ञापन
A advocate commits suicide in Panchkula of Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित एक सोसाइटी में 50 वर्षीय वकील ने सोमवार की सुबह पंखे से लटकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान मृगेश कुमार शास्त्री के रूप में हुई है। वह आईटी पार्क में एक कंपनी में जीएम के पद पर कार्यरत था। जिस समय वकील ने आत्महत्या की, उसकी पत्नी और बच्चे सैर करने गए थे। 

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सेक्टर-20 थाने के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच की। इसके बाद मौके पर सीन ऑफ क्राइम की टीम पहुंची। टीम ने मौके से सैंपल एकत्रित किए। शव को सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया है। जांच के दौरान किसी भी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सोमवार की करीब सुबह आठ बजे वकील मृगेश कुमार शास्त्री से पत्नी ने दोनों बच्चों के साथ मार्निंग वॉक पर चलने के लिए कहा। पति ने सुबह 9 बजे तैयार होकर त्रिशला अपार्टमेंट जाने की बात कही। चाय बनाकर देने के बाद पत्नी बच्चों समेत मार्निंग वॉक पर निकल गई, वापस आने के बाद पति को पंखे से लटका पाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रायपुर हुआ था तबादला
परिजनों के अनुसार उनका तबादला कंपनी वालों ने रायपुर किया था। इसके बाद वे रायपुर शिफ्टिंग की योजना बना रहे थे। वहां पर ही कंपनी के साथ-साथ स्थानीय हाईकोर्ट में प्रैक्टिस की योजना भी थी। इसके लिए उन्होंने फ्लैट बेचने की प्लानिंग की थी। उसी सिलसिले में उन्हें सुबह 9 बजे त्रिशला अपार्टमेंट जाना था।

 

शव पोस्टमार्टम करवाने के लिए अस्पताल में रखवाया गया है। मंगलवार को पोस्टमार्टम होने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।  - मोहिंदर ढांडा, एसएचओ, सेक्टर 20 पुलिस थाना पंचकूला।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed