{"_id":"5bce9d46bdec22699917681c","slug":"9th-class-student-murder-in-indira-colony-it-park-chandigarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ः 9वीं के छात्र की चाकू से गोदकर हत्या, दो नाबालिग साथियों को भी मारने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चंडीगढ़ः 9वीं के छात्र की चाकू से गोदकर हत्या, दो नाबालिग साथियों को भी मारने की कोशिश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 23 Oct 2018 09:34 AM IST
विज्ञापन
छात्र की चाकू से गोदकर हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ में आईटी पार्क क्षेत्र की इंदिरा कालोनी में नौवीं कक्षा के छात्र की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। उसके दो नाबालिग साथियों को भी मारने की कोशिश की गई। आरोपी ने वारदात को उस समय अंजाम दिया गया, जब छात्र अपने दो नाबालिग दोस्तों के साथ बाइक पर सवार होकर मोटर मार्केट जा रहा था। इसी दौरान आरोपी ने वहां पहुंचकर छात्र पर चाकू से सीने और कमर में दो वार किए। इतना ही नहीं आरोपी ने छात्र के नाबालिग दोनों दोस्त पर भी हमला करना चाहा लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाया। शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गया।
मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस पीसीआर खून से लथपथ छात्र को जीएमएसएच-16 में ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान इंदिरा कालोनी निवासी राजेश (18) के रूप में हुई। मामले में आईटी पार्क थाना पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। वारदात के समय बाइक सवार मृतक के नाबालिग दोस्त ने बताया कि सोमवार शाम वह अपने घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान वहां पर राजेश आया और मनीमाजरा की मोटर मार्केट में जाने की बात करने लगा।
इतने में उनका एक और नाबालिग साथी आ गया और वह तीनों बाइक पर सवार होकर मोटर मार्केट की ओर जाने के लिए जब बाइक स्टार्ट करने लगे तभी आरोपी युवक पीछे से आया और राजेश पर ताबड़तोड़ चाकू से कर दिया। इस दौरान आरोपी ने उन पर भी हमला करने की कोशिश की लेकिन वह कामयाब नहीं हो सका। उन्होंने शोर मचाया तो आसपास के लोग जमा हो गए। लोगों को पास आते देख आरोपी वहां से फरार हो गया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। पुलिस पूछताछ में राजेश के दोस्तों ने बताया कि इंदिरा कालोनी निवासी लाटी नामक युवक ने उसकी हत्या की है।

13 अक्तूबर को हुई थी दोनों में बहस
Beaten
मृतक के दोस्तों ने बताया कि 13 अक्तूबर को इंदिरा कालोनी में किसी जानकर के घर में शादी का फंक्शन था। इस दौरान अजय, उदय और राजेश एक साथ बैठे हुए हंसी मजाक कर रहे थे। दोस्तों ने बताया कि इस दौरान आरोपी लाटी उनके पास आया और महज इस बात से उनसे उलझ पड़ा कि वे सभी उसका मजाक उड़ा रहे हैं। इसके बाद काफी कहासुनी हुई तो आसपास के लोगों ने किसी तरह मामले को शांत कराया। इसके चलते लाटी ने रंजिशन राजेश की हत्या कर दी।
इकलौता बेटा था
मृतक राजेश के पिता ने बताया कि वह रिक्शा चालक हैं। सोमवार को शाम करीब 4 बजे उनके पास फोन आया कि किसी ने उनके बेटे को चाकू मारकर घायल कर दिया है। इसके बाद वह दौड़े-दौड़े अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि राजेश दो बहनों में उनका इकलौता बेटा था। वह इंदिरा कालोनी स्थित एक स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ता था। यह सारी बात बताते बताते उनकी आंख से आंसू छलक पड़े जबकि मां का रो-रो कर बुरा हाल था।