{"_id":"e526dd5c2141938c9016659e3efb2edd","slug":"9th-class-girl-student-try-to-suicide-in-sukhna-lake-chandigarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉर्निंग वॉक करने निकली थी, खौफनाक काम कर गई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मॉर्निंग वॉक करने निकली थी, खौफनाक काम कर गई
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 01 Apr 2015 08:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
9वीं की स्टूडेंट्स घर से मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थी, लेकिन उसने ऐसा खौफनाक काम किया कि सब हैरान रह गए। छात्रा ने सुखना लेक स्थित रेगुलेटरी एंड में छलांग लगा दी।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिसकर्मियों ने छात्रा को बाहर निकाला और जीएमएसएच-16 में भर्ती करवाया। डाक्टरों ने छात्रा की हालत खतरे से बाहर बताई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, सुबह करीब छह बजे एक नाबालिग रेगुलेटरी एंड की तरफ खड़ी थी। कुछ समय बाद अचानक उसने छलांग लगा दी। किसी ने इसकी सूचना लेक चौकी पुलिस को दी।
विज्ञापन
पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंच नाबालिग को बाहर निकाला। पुलिस ने बेहोशी की हालत में छात्रा को जीएमएसएच-16 में भर्ती करवाया। पुलिस की सूचना पर छात्रा के परिजन अस्पताल पहुंचे।
छात्रा की पहचान किशनगढ़ निवासी के रूप में हुई है। वह मनीमाजरा स्थित स्कूल में नौवीं की स्टूडेंट है। पुलिस का दावा है कि छात्रा सुबह मार्निंग वाक करने आई थी। इसी दौरान उसका पैर स्लिप कर गया और वह नीचे जा गिरी।