फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   98 million swindle to MM Jewellers

एमएम ज्वेलर्स से 98 लाख की ठगी

Fri, 29 Aug 2014 11:04 PM IST
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 29 Aug 2014 11:04 PM IST
विज्ञापन
98 million swindle to MM Jewellers

सेक्टर-35 के एमएम ज्वेलर्स से सोने की खरीद के नाम पर 98 लाख 30 हजार रुपये ठग लिए गए। पुलिस ने नई दिल्ली के राजोरी गार्डन की खन्ना एजेंसी के संचालक राजकुमार खन्ना और उनकी पत्नी मीनाक्षी खन्ना के खिलाफ शुक्रवार को धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया। मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा को सौंप दी गई है।

विज्ञापन


एमएम ज्वेलर्स के मालिक हरीश वर्मा ने बताया कि गत मार्च में खन्ना एजेंसी के संचालक राजकुमार खन्ना ने उन्हें कहा था कि उनके पास सरकार की 20.80 गोल्ड इम्पोर्ट स्कीम के तहत कोटा है। वह आभूषण के लिए अच्छे डिस्काउंट पर उन्हें सोना दे सकते हैं।
विज्ञापन


इस पर उन्होंने 13 मार्च को 24,80,025 रुपये और 19 मार्च को 73,50,000 रुपये जमा करवा दिए। दिल्ली के नजफगढ़ स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में पैसे जमा करवाए गए। राशि मिलने के बाद भी सोने की डिलीवरी नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर हरीश वर्मा ने अपनी राशि वापस मांगी। इस पर राजकुमार खन्ना ने उनके मोबाइल पर मैसेज भेजा कि राशि उनके खाते में जमा करवा रहे हैं, लेकिन नहीं करवाई गई। उन्हें बाद में तीन अलग-अलग चेक दिए गए वे सभी बाउंस हो गए। आरोपी की पत्नी मीनाक्षी ने जमीन बेचकर पैसे चुकाने की बात कही मगर पैसे नहीं लौटाए गए।


विदेश भागने की तैयारी
हरीश वर्मा ने पुलिस को बताया कि पैसे वापस मांगने पर अब उन्हें खन्ना दंपती की ओर से धमकी दी जा रही थी। यह भी जानकारी मिली है कि दंपती अपना कारोबार समेट कर विदेश जानी की तैयारी कर रहा है। पुलिस ने कानूनी राय लेने के बाद यह मामला दर्ज किया है। सेक्टर-36 पुलिस थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed