फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   9 yeard old child killed at ludhiana of punjab, dead body found in six pieces

लुधियानाः 9 साल के बच्चे का निर्ममता से कत्ल, 6 टुकड़ों में मिला शव

Wed, 18 Jan 2017 06:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Wed, 18 Jan 2017 06:55 PM IST
विज्ञापन
9 yeard old child killed at ludhiana of punjab, dead body found in six pieces
लुधियाना में टुकड़ों में मिला बच्चे का शव
पंजाब के लुधियाना से बड़ी सनसनीखेज खबर। 9 साल के बच्चे की निर्ममता से हत्या कर दी गई। उसका शव 6 टुकड़ों में बरामद हुआ। डुगरी स्थित शहीद करनैल सिंह नगर की शेख कालोनी में मंगलवार की देर रात को उस समय सनसनी फैल गई, जब नौ साल के एक मासूम की निर्मम हत्या कर दी गई। बच्चे का शव छह टुकड़ों में मिला। आशंका है कि उसकी बलि दी है। मगर पुलिस को वहां से कोई ऐसी सामग्री नहीं मिली जिससे लगे कि यह नरबलि है।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। मृतक बच्चे की पहचान दीपू के रूप में हुई है। थाना डुगरी की पुलिस ने दीपू के पिता दिलीप की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस के हाथ अभी तक कोई आरोपी नहीं लगा है। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद दीपू का शव वारिसों के हवाले कर दिया है। जांच अधिकारी जतिंदर सिंह ने बताया अभी पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक कर रही है, ताकि कुछ पता चल सके। पुलिस जल्द ही मामला हल कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस ने नरबलि के मामले से किया इंकार

9 yeard old child killed at ludhiana of punjab, dead body found in six pieces
लुधियाना में टुकड़ों में मिला बच्चे का शव
दिलीप की ओर से पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार वह मूल रुप से उत्तरप्रदेश के जिला उन्नाव स्थित गांव छेदा खेरा का रहने वाला है। यहां वह मजदूरी करता है। उसकी पत्नी संगीता एक घर में नौकरी करती है और बड़ा बेटा दीपक एक करियाने की दुकान पर काम करता है।

मंगलवार की दोपहर संगीता और दीपक के काम पर जाने के बाद पीछे से कोई दीपू को ले गया। कुछ समय बाद जब परिजन घर आए तो वह नहीं था। परिजनों ने सोचा कि वह कहीं पतंग उड़ाने के लिए चला गया है। देर रात तक दीपू घर न लौटा।

इस पर परिजनों ने उसकी तलाश की। देर रात  किसी ने सूचना दी कि खाली प्लाट में एक बच्चे का शव मिला है। जब जांच की गई तो पता चला कि शव दीपू का ही है। शव छह टुकड़ों में था। इसके चलते आशंका जताई गई कि दीपू की बलि दी गई है।

जांच अधिकारी जतिंदर सिंह का कहना है कि यह नरबलि जैसा कोई मामला नहीं है। पुलिस को वहां से ऐसी कोई सामग्री नहीं मिली है, जिससे लगे कि यह बलि का मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed