फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   9 month old girl died by dogs bite in Ateli

झुग्गी से गायब थी नौ माह की बच्ची, कुछ दूर में पुलिस और परिजनों को दिखा खौफनाक मंजर, रोंगटे भी खड़े

Sun, 02 Jun 2019 10:23 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी अटेली (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी अटेली (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 02 Jun 2019 10:23 PM IST
विज्ञापन
9 month old girl died by dogs bite in Ateli
सांकेतिक तस्वीर

हरियाणा के अटेली में रेलवे लाइन के पास बनी झुग्गी से नौ माह की बच्ची को झाड़ियों में ले जाकर लावारिस कुत्तों ने नोच खाया। जानकारी मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग रातभर बच्ची की तलाश करते रहे। इसी दौरान झुग्गी से कुछ दूरी पर जब पुलिस और परिजनों ने कुत्तों को आपस में लड़ते देखा तो उनको कुछ शक हुआ। 

विज्ञापन


नजदीक जाकर देखा तो लावारिस कुत्ते बच्ची की टांग नोचकर खा रहे थे। कुत्ते तब तक बच्ची का सिर नोचकर खा चुके थे। पुलिस ने इत्तफाकिया कार्रवाई कर बच्ची का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के जिला कल्याणपुर निवासी इंदू अपनी पत्नी के साथ निर्माणाधीन रेलवे लाइन पर रात आठ बजे काम करने गया। 

विज्ञापन

जाते समय दोनों नौ माह की बच्ची को झुग्गी में सुलाकर गए जबकि चार साल के लड़के को साथ लेकर गए। काम खत्म करके जब रात दो बजे लौटे तो झुग्गी में बच्ची नहीं मिली। इसके बाद इंदू ने बच्ची न मिलने की शिकायत ठेकेदार और अटेली पुलिस थाने को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे डीएसपी साधुराम और थाना प्रभारी राजकुमार ने घटनास्थल का मुआयना कर बच्ची की तलाश शुरू की। 

इस दौरान पुलिस के साथ ही पीड़ित परिजन भी पूरी रात बच्ची को ढूंढते रहे। इसी दौरान झुग्गी से कुछ दूर जब झाड़ियों में लावारिस कुत्ते आपस में लड़ रहे थे। शक होने पर परिजन वहां पहुंचे तो कुत्ते बच्ची को नोच रहे थे। यह देखकर परिजनों के रोंगटे खड़े हो गये। परिजनों और पुलिस ने बड़ी मुश्किल से बच्ची को कुत्तों के चंगुल से छुड़वाया। 

कुत्ते बच्ची के सिर का हिस्सा बुरी तरह से नोच चुके थे और बच्ची की टांग खा रहे थे। जीआरपी ने बच्ची को नागरिक अस्पताल में उसका पोस्टमार्टम करवाकर इत्तफाकिया कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया। इस संबंध में डीएसपी साधुराम व थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि रात को झुग्गी में सो रही बच्ची को आवारा कुत्ते उठाकर खेतों में ले गए थे। उसे नोच डाला जिससे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed