{"_id":"5bab44cc867a557ffc6bfa48","slug":"9-candidates-to-be-cheating-in-railway-recruitment-examination-in-bhatinda","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे भर्ती परीक्षा में नकल करते 9 अभ्यर्थी गिरफ्तार, 11 डिवाइस भी बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलवे भर्ती परीक्षा में नकल करते 9 अभ्यर्थी गिरफ्तार, 11 डिवाइस भी बरामद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा (पंजाब)
Updated Wed, 26 Sep 2018 02:05 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे में दर्जे चार कर्मियों की भर्ती के लिए बठिंडा-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर स्थित एक सेंटर पर चल रहे पेपर में ब्लूटूथ से नकल करते 9 आवेदकों को पकड़ा गया है। आरोपियों की पहचान धर्मवीर, पवन चाहल, कमलजीत, आमीर सिंह, दिनेश कुमार, मनदीप कुमार, संदीप सिंह, विनोद कुमार, दविंदर सिंह के तौर पर हुई है। जबकि आरोपी कुलदीप सिंह समेत तीन आवेदक फरार हो हो गए।
विज्ञापन
आरोपियों से 11 ब्लूटूथ डिवाइस बरामद किए गए हैं। थाना कैंट पुलिस ने पेपर ले रहे स्टाफ कर्मी जतिंदर सारस्वत की शिकायत पर सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सोमवार शाम को गिरफ्तार किए गए सभी नौ आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया। जहां पर अदालत ने आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन
थाना कैंट प्रभारी नरिंदर कुमार शर्मा ने बताया कि सोमवार को रेलवे के दर्जा चार कर्मियों की भर्ती के लिए बठिंडा-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर स्थित एक सेंटर में आवेदकों का पेपर लिया जा रहा था। इसी दौरान एक युवक बाथरूम से वापस क्लास रूम में आया, तो उसके पास से छोटा गोल ब्लूटूथ डिवाइस नीचे गिर गया। जिस पर पेपर ले रहे स्टाफ की नजर पड़ गई।
विज्ञापन
इसके बाद युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि स्टाफ ने मौके पर इलेक्ट्रॉनिक माहिरों को बुलाया तो पता चला कि जो ब्लूटूथ डिवाइस मिला है वह कई अन्य लोगों से भी जुड़ा है। जिसके बाद पूरे स्टाफ के होश उड़ गए। थाना प्रभारी ने बताया कि स्टाफ ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब पूछताछ की तो अन्य आठ आवेदक पकड़े गए। पकडे़ गए सभी आरोपी हरियाणा के जिले हिसार और कैथल के हैं।
विशेष किस्म का डिवाइस किससे बनवाया, चल रही जांच
थाना प्रभारी शर्मा ने बताया कि पुलिस ने अदालत से आरोपियों का चार दिन का पुलिस रिमांड इसीलिए मांगा था कि आरोपियों से पता लगाया जाए कि उन्होंने पेपर में नकल मारने के लिए विशेष ब्यूटूथ डिवाइस कहां से तैयार कराया था और आरोपियों को कौन नकल करवा रहा था। थाना प्रभारी ने संभावना जताते हुए कहा कि इसके पीछे किसी बड़े गिरोह का हाथ हो सकता है। जो अक्सर ही ऐसे पेपरों में नकल कराते होंगे।
दिल्ली में मिलते हैं ऐसे डिवाइस
वहीं विशेष किस्म के इस ब्लूटूथ डिवाइस के जानकारों का मानना है कि डिवाइस को आरोपियों ने विशेष तौर पर दिल्ली से मंगवाया होगा। क्योंकि ऐसा कोई भी डिवाइस पंजाब-हरियाणा में नहीं मिल सकता। लेकिन दिल्ली में ऐसा डिवाइस असानी से महंगे दाम पर मिल जाता है।