फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   8th class girl rape at chandigarh on independence day 2017, attempt of murder

स्वतंत्रता दिवस पर 8वीं की छात्रा से रेप और मारने की कोशिश, अब बड़ा खुलासा

Thu, 17 Aug 2017 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 17 Aug 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
8th class girl rape at chandigarh on independence day 2017, attempt of murder
स्वतंत्रता दिवस पर 8वीं की छात्रा से रेप
चंडीगढ़ में स्वतंत्रता दिवस के दिन 8वीं की छात्रा से रेप किया गया और उसे मारने की कोशिश भी की गई। मामले में अब एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। एसएसपी ईश सिंघल ने बताया कि मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


पीड़िता का सेक्टर 16 हॉस्पिटल में मेडिकल कराया गया है, जल्दी ही पूरा मामला साफ हो जाएगा। एसएसपी ने बताया कि लड़की की उम्र करीब 12 साल बताई जा रही है। सेक्टर 23 के चिल्ड्रेन ट्रैफिक पार्क में यह वारदात तब हुई, जब लड़की परेड ग्राउंड में आजादी का जश्न मनाने के बाद घर लौट रही थी।
विज्ञापन

चाकू की नोक पर दुराचार किया गया

8th class girl rape at chandigarh on independence day 2017, attempt of murder
स्वतंत्रता दिवस पर 8वीं की छात्रा से रेप
बच्ची ने बताया कि आरोपी उसे उठाकर पार्क में ले गया और वहां पर चाकू की नोक पर उसने उसके साथ दुराचार किया। लड़की ने पहले घरवालों को फोन करके इस बारे में बताया। फिर उसके परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी। छात्रा के बयानों के आधार पर रेप का केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरु कर दी है।

पुलिस ने चिल्ड्रन पार्क के आसपास तलाशी ली और लोगों से पूछताछ भी की। पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धारा 376, 341, 363 और 506 के तहत मामला दर्ज कर किया है। एसएसपी ने बताया कि पीड़िता का पिता चंडीगढ़ की कोठियों में माली का काम करता है। वारदात स्कूल से महज 50 मीटर दूर चिल्ड्रन पार्क में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed