फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   83-year-old woman robbed at gunpoint in Chandigarh

कहां है चंडीगढ़ पुलिस?: 83 वर्षीय महिला से गन पॉइंट पर लूट, बुजुर्ग चिल्लाती रही... सामने से गुजर गई पुलिस

Thu, 13 Nov 2025 03:38 AM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 13 Nov 2025 03:38 AM IST
सार

चंडीगढ़ में 83 साल की बुजुर्ग महिला के साथ गन पॉइंट पर लूट की वारदात हुई है। हैरानी की बात ये है कि जिस समय यह वारदात हुई उस समय घटना स्थल के पास से पुलिस की गाड़ी भी गुजरी। 

विज्ञापन
83-year-old woman robbed at gunpoint in Chandigarh
पीड़ित बुुजुर्ग महिला। - फोटो : संवाद

विस्तार

चंडीगढ़ पुलिस का स्लोगन है वी केयर फॉर यू... लेकिन जो घटना हुई है वह इसके बिल्कुल उलट है। सेक्टर-44 स्थित ऊधम सिंह भवन के पास बुधवार तड़के एक चौंकाने वाली वारदात हुई है। लुटेरे ने पिस्टल दिखाकर सैर कर रही 83 वर्षीय बुजुर्ग महिला के कान से सोने की बाली लूट ली। उसी समय वहां से गुजर रही पुलिस की गाड़ी को देख बुजुर्ग आवाजें लगाती रही, लेकिन पुलिसकर्मियों की महिला की तरफ नजर नहीं गई।

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पीसीआर, थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे। सेक्टर 34 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
विज्ञापन


सेक्टर-44 सी निवासी पीड़िता विद्यावती ने बताया कि वह रोजाना सुबह साढ़े 4 बजे पार्क में सैर करती है। उनकी रोजाना 5 बजे से साढ़े 6 बजे तक लक्ष्मी नारायण मंदिर में योग की क्लास लगती है। बुधवार सुबह से वह साढ़े 4 बजे निकली। जब वह ऊधम सिंह भवन से लक्ष्मी मंदिर की तरफ मुड़ने लगी तो एक युवक पीछे से पैदल आया और कान पर हाथ रखकर जोर से खींच दिया। महिला ने बचाव के लिए हाथ में पकड़े बैग को ऊपर किया तो आरोपी ने दूसरे हाथ से पिस्टल निकाल ली और टांग पर लगा दी। तभी सामने से एक गाड़ी आई। गाड़ी को देखकर आरोपी साइड में हो गया। इसके बाद एक पुलिस की गाड़ी निकली। महिला ने बताया कि उन्होंने मदद के लिए तीन से चार बार हाथ ऊपर कर आवाज लगाई, लेकिन गाड़ी में सवार पुलिस जवानों ने नहीं देखा। उस समय आरोपी वहीं खड़ा था। इसके बाद आरोपी कान की बाली झपटकर भाग गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता वहां से लक्ष्मी नारायण मंदिर में पहुंची और घटना के बारे में बताया। जिसके बाद उन्होंने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद डीएसपी साउथ गुरजीत कौर, सेक्टर 34 थाना प्रभारी सतविंदर कुमार और पीसीआर गाड़ी मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीड़िता को साथ ले जाकर घटनास्थल का मुआयना किया।

महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी काफी लंबा था। आरोपी की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष के बीच होगी। उसने टोपी पहनी थी और चेहरे पर मास्क था। वहीं पुलिस ने कहा है कि कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि आरोपी के पास जो पिस्टल थी, वह असली थी या नकली। पुलिस का कहना है कि वारदात को जिस तरीके से अंजाम दिया गया, उससे साफ है कि आरोपी पहले से पूरी तैयारी में था।


पीड़िता बोली- नहीं होती पुलिस की गश्त
विद्यावती ने बताया कि इलाके में सुबह और रात के समय पुलिस गश्त बेहद कम होती है। पिछले कुछ समय से इलाके में संदिग्ध लोग घूमते दिखे हैं, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। स्थानीय निवासियों का कहना है कि पिछले कुछ महीनों में चोरी और लूट की घटनाएं बढ़ी हैं। उन्होंने मांग की है कि अंदरूनी गलियों और पार्कों में भी पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए, ताकि लोग सुरक्षित महसूस कर सकें। पुलिस अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और इलाके की सुरक्षा बढ़ाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed