{"_id":"8f335b474385744526ae626bc0213a11","slug":"8-hour-mega-block-in-chandigarh-to-saharanpur-train-route-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रीगण ध्यान दें, आज इस रूट पर बंद रहेगी ट्रेनें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यात्रीगण ध्यान दें, आज इस रूट पर बंद रहेगी ट्रेनें
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 20 Jun 2015 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यात्रीगण कृपया ध्यान दें। अगर आपका आज कालका या चंडीगढ़ से सहारनपुर जाने का प्लान है तो रद्द कर दें। क्योंकि इस दिन अंबाला डिवीजन का इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट अंबाला-सहारनपुर रूट पर मेंटेनेंस का काम करेगा।
विज्ञापन
कार्य के दौरान ट्रेनों के संचालन से दिक्कत न हो इसके लिए इंजीनियरिंग विभाग ने आठ घंटे का ब्लॉक लिया है। विभागीय अधिकारी सुबह आठ बजे से दोपहर तीन बजे तक अंबाला-सहारनपुर के बीच ट्रैक की मरम्मत कराएंगे। मेंटेनेंस वर्क के चलते चंडीगढ़ और अमृतसर से सहारनपुर जाने वाली करीब 15 ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।
विज्ञापन
ये ट्रेनें होंगी डायवर्ट
लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस: सहारनपुर से मेरठ-दिल्ली-सोनीपत-पानीपत-कुरुक्षेत्र के रास्ते चंडीगढ़ पहुंचेगी
चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस: अंबाला से कुरुक्षेत्र-पानीपत-सोनीपत-कुरुक्षेत्र-दिल्ली के रास्ते लखनऊ पहुंचेगी
जालंधर-नई दिल्ली एक्सप्रेस: अंबाला से कुरुक्षेत्र-पानीपत-सोनीपत-कुरुक्षेत्र के रास्ते दिल्ली पहुंचेगी
श्री गंगानगर-हरिद्वार एक्सप्रेस : अंबाला से कुरुक्षेत्र-पानीपत-सोनीपत-कुरुक्षेत्र-दिल्ली-गाजियाबाबाद-मेरठ के रास्ते हरिद्वार पहुंचेगी
अमृतसर-जनशताब्दी एक्सप्रेस: अंबाला से कुरुक्षेत्र-पानीपत-सोनीपत-कुरुक्षेत्र-दिल्ली-के रास्ते हरिद्वार पहुंचेगी
ऊना हिमाचल-हरिद्वार एक्सप्रेस: अंबाला से कुरुक्षेत्र-पानीपत-सोनीपत-कुरुक्षेत्र-दिल्ली-के रास्ते हरिद्वार पहुंचेगी
अमृतसर-लालकुआं गरीबरथ एक्सप्रेस: अंबाला से कुरुक्षेत्र-पानीपत-सोनीपत-कुरुक्षेत्र-दिल्ली-के रास्ते गंतव्य पर पहुंचेगी
अमृतसर-टाटानगर जलियावाला बाग एक्सप्रेस : अंबाला से कुरुक्षेत्र-पानीपत-सोनीपत-कुरुक्षेत्र-दिल्ली-के रास्ते गंतव्य पर पहुंचेगी
इन ट्रेनों के भी रूट डायवर्ट होंगे
केरला-संपर्कक्रांति कोचिवेली एक्सप्रेस, कालका बांद्रा टर्मिनल, पश्चिम एक्सप्रेस, शताब्दी एक्सप्रेस, ऊंचाहार एक्सप्रेस और कालका-अंबाला-सहारनपुर पैसेंजर भी प्रभावित होगी।
विज्ञापन