फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   70 years old lady brutelly beated by police with belt

'बेरहम' पुलिस, 70 साल की अम्मा को थाने में बेल्ट से पीटा

Sun, 26 Jul 2015 01:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sun, 26 Jul 2015 01:52 PM IST
विज्ञापन
70 years old lady brutelly beated by police with belt

जीआरपी थाने में हंगामा हो गया। चोरी करने के शक में रेलवे पुलिस ने थाने में एक 70 साल की बूढ़ी अम्मा की बेल्ट से पिटाई कर दी। महिला एएसआई ने अम्मा पर जमकर गुस्सा निकाला। मामला कुछ और निकलने और परिजनों के हंगामे के बाद एएसआई को लिखित में माफी मांगनी पड़ी।

विज्ञापन


जो रुपये वृद्धा के पास मिले वे उसे उसके बेटे ने दिए थे। दरअसल, मकड़ौली खुर्द निवासी बुजुर्ग धन्नो अपने बेटे से मिलने बहादुरगढ़ गई थी। वह शनिवार को ट्रेन से वापस रोहतक आ रही थी। यहां उनका छोटा बेटा पीजीआई में नौकरी करता है।
विज्ञापन


धन्नो ने बताया कि बहादुरगढ़ में एक युवक की जेब से रुपये निकल गए। उसी के पास वाली सीट पर मैं बैठी थी। तभी कैथल निवासी व्यक्ति ने धन्नो पर रुपये चोरी का आरोप लगा दिया। इस पर धन्नो ने कहा कि उसने रुपये नहीं निकले, लेकिन व्यक्ति ने उसकी एक भी नहीं सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हंगामा होते-होते ट्रेन जैसे ही रोहतक रेलवे स्टेशन पर रुकी तो व्यक्ति धन्नो को थाने में ले गया। यहां महिला एएसआई नरेश कुमारी ने धन्नो से पूछताछ की तो उन्होंने चोरी करने से मना कर दिया।

बुजुर्ग का पक्ष
महिला एएसआई ने थाने में आने के बाद मुझसे कोई पूछताछ नहीं की। पहले तो थप्पड़ मारे, इसके बाद कमरे में ले जाकर बेल्ट से पिटाई की। लगातार बेल्ट से पिटाई होने के बाद मुझे मजबूरी में चोरी की वारदात को कबूलना पड़ा। इतना ही नहीं मुझे परिवार के किसी भी सदस्य से संपर्क नहीं करने दिया गया।

पिटाई के चलते कमर और हाथों पर निशान पड़ गए हैं। वृद्धा ने आरोप जड़ते हुए कहा कि पहले तो कैथल के व्यक्ति ने 80 हजार रुपये चोरी करने का आरोप लगाया और थाने में आकर 12 हजार रुपये चोरी होने की बात कही।

एएसआई का तर्क

एक व्यक्ति महिला को थाने में लेकर आया था। उसने धन्नो पर 12 हजार रुपये चोरी का आरोप लगाया। जब धन्नो की तलाशी ली गई तो उनकी जेब से 5 हजार रुपये निकले। धन्नो ने बताया कि वह उसके बेटे ने दिये हैं। इसके बाद महिला के बेटे से घर जाकर पूछा गया तो बात सही निकली। बाद में धन्नो को छोड़ दिया गया।

पिटाई की है इसमें मेरी गलती
महिला एएसआई नरेश कुमारी ने कबूल किया है कि मैंने वृद्धा की पिटाई की। लेकिन पूरी जांच के बाद धन्नो को छोड़ दिया गया। नहीं तो शिकायतकर्ता की शिकायत के बाद तुरंत एफआईआर दर्ज की जा सकती थी।


लिखित में मांगी माफी
मां की पिटाई की बात का पता चलने पर परिजन सुबह ही थाने में आ धमके। परिजनों ने महिला एएसआई पर कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा कर दिया। करीब एक घंटे तक पुलिस और परिजनों में तीखी नोकझोंक होती रही। एक घंटे हंगामे के बाद महिला एएसआई ने परिजनों से लिखित में माफी मांगी तो मामला शांत हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed