{"_id":"576996ab4f1c1bb571b48339","slug":"7-family-member-drink-poisonous-milk-serious-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरीला दूध पीने से एक ही परिवार के सात लोगों की बिगड़ी हालत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जहरीला दूध पीने से एक ही परिवार के सात लोगों की बिगड़ी हालत
ब्यूरो/अमर उजाला, अग्रोहा
Updated Wed, 22 Jun 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पनिहारी गांव में जहरीला दूध पीने से दो बच्चों सहित एक ही परिवार के सात लोगों की हालत बिगड़ गई, जिन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में दाखिल कराया गया है, जहां पर एक पांच वर्षीय बच्ची की हालत ज्यादा खराब है।
विज्ञापन
चिकित्सकों को दिए बयान में पनिहारी निवासी कुलदीप ने बताया कि रविवार रात को उसने और उसकी पत्नी सुमन, पांच वर्षीय बेटी दिपांशु, पिता बलवान सिंह, मां कमलेश, छोटे भाई की पत्नी पूनम, बेटा लक्ष्य ने खाने के बाद दूध पिया था, जिससे सभी की हालत बिगड़ गई और सभी को मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में दाखिल कराया गया।
विज्ञापन
डॉ. राकेश शर्मा, सीएमओ अग्रोहा मेडिकल कॉलेज ने बताया कि दूध में कोई जहरीला जानवर गिरने से सभी की हालत बिगड़ गई। मेडिकल कॉलेज में सभी का उपचार चल रहा है। पांच वर्षीय बच्ची की हालत अधिक खराब बनी हुई है।
विज्ञापन