फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   67 year old man kill himself in Chandigarh allegation on three with woman

'डीजीपी साहब मैं बहुत दुखी हूं': चंडीगढ़ में 67 साल के बुजुर्ग ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में महिला का भी नाम

Wed, 25 Jun 2025 10:01 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 25 Jun 2025 10:01 PM IST
सार

चंडीगढ़ में एक बुजुर्ग ने जहर निगल कर अपनी जान दे दी। 67 साल के व्यक्ति ने मरने से पहले सुसाइड नोट लिखा है, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए जिम्मेदार लोगों के नाम उजागर किए हैं। 

विज्ञापन
67 year old man kill himself in Chandigarh allegation on three with woman
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

चंडीगढ़ में 67 साल के बुजुर्ग व्यक्ति ने जहर निगल कर अपनी जीवन लीला खत्म कर ली। बुजुर्ग ने मरने से पहले सुसाइड नोट लिखा, जिसमें उन्होंने अपनी मौत की वजह और जिम्मेदार लोगों के नाम भी लिखे हैं। आरोपियों में एक महिला का नाम भी शामिल है। 

विज्ञापन


मृतक की पहचान मनीमाजरा निवासी 67 वर्षीय सतीश कुमार के तौर पर हुई है। मनीमाजरा थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव कब्जे में लेकर सेक्टर-16 अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक सतीश कुमार के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। जिसमें उन्होंने फाइनेंसर, उसकी पत्नी और फाइनेंसर के भाई पर परेशान करने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


मनीमाजरा के पुरोहित मोहल्ला के रहने वाले ने मृतक के बेटे ने बताया कि उनके पिता सतीश कुमार रोजाना गुरुद्वारा जाते थे। बुधवार सुबह 7 बजे वह कुछ काम बोलकर घर से निकल गए। पिता ने कहा कि वह बस में कहीं जा रहे हैं। दोपहर करीब दो बजे उन्हें पीजीआई से घटना की जानकारी मिली। मृतक पंजाब पीटीएल विभाग से रिटायर्ड थे। सुसाइड नोट में लिखा कि सुना है चंडीगढ़ पुलिस सीनियर सिटीजन की बहुत मदद करती है। मेरे जाने के बाद इन पर कार्रवाई जरूर करना।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। जिसमें उन्होंने लिखा डीजीपी साहब मैं फाइनेंसर ईदम खान गिल से बहुत परेशान हूं। मृतक ने लिखा कि उसने फाइनेंसर, उसकी पत्नी सोनी और फाइनेंसर के भाई ताज मोहम्मद से 12 लाख रुपये लिए थे। इसके उन्होंने 15 लाख रुपये लौटाने थे। उन्होंने फाइनेंसर को 13 लाख रुपये लौटा दिए थे। लेकिन फाइनेंसर ने 2 लाख के 26 लाख बना दिए। 

फाइनेंसर की पत्नी मारने के लिए आई थी
आरोपों के मुताबिक फाइनेंसर ने सतीश कुमार के घर के एक फ्लौर पर भी कब्जा कर लिया है। सुसाइड नोट में लिखा कि इन लोगों ने मुझे बहुत परेशान किया हुआ है। इनसे परेशान होकर मैं आत्महत्या कर रहा हूं। मृतक ने लिखा कि ईदम खान कहता है उसकी जान पहचान पूरे चंडीगढ़ पुलिस में है। बड़े अफसरों तक जान पहचान है। कल तो फाइनेंसर और उसकी पत्नी सोनी ने उन्हें बहुत परेशान किया। कल इसकी पत्नी मुझे मारने को आई थी। यह पूरी घटना 20 जून की है।


जान से मरवाने की देता था धमकी
मृतक ने सुसाइड नोट में लिखा कि फाइनेंसर कहता था कि वो आएगा तो सभी को देख लेगा। पता नहीं वो शख्स कौन है। जिससे वह मरवाने की धमकी देता था। वहीं फाइनेंसर का भाई हमारे घर पर ताला लगाने की धमकी देता है। इन सभी से परेशान होकर सतीश कुमार ने जान दे दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed