फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   66-year-old man from Chandigarh defrauded of Rs 60 lakh

Cyber Crime: महिला की बातों में आया चंडीगढ़ का बुजुर्ग, पांच साल में गंवा दिए 60 लाख रुपये

Tue, 03 Feb 2026 05:45 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 03 Feb 2026 05:45 PM IST
सार

चंडीगढ़ में 66 वर्षीय बुजुर्ग शातिरों के जाल में ऐसा फंसा कि पांच साल में वह 60 लाख रुपये गंवा बैठा। बुजुर्ग को महिला का कॉल आया था और उसकी बातों में आकर बुजुर्ग ठगी का शिकार हो गया।   

विज्ञापन
66-year-old man from Chandigarh defrauded of Rs 60 lakh
cyber crime cyber fraud - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

साइबर ठगों के निशाने पर चंडीगढ़ के लोग हैं। खासकर बुजुर्गों को शातिर अपने जाल में फंसाते हैं और उनकी जमा-पूंजी लूट लेते हैं। ऐसा ही एक और मामला सामने आया है, जिसमें 66 वर्षीय बुजुर्ग शातिरों के जाल में ऐसा फंसा कि पांच साल तक वह 60 लाख रुपये गंवा बैठा। बुजुर्ग को महिला का कॉल आया था और उसकी बातों में आकर बुजुर्ग ठगी का शिकार हो गया।   

विज्ञापन


सेक्टर-40ए निवासी 66 वर्षीय व्यक्ति के साथ बीमा पॉलिसी के नाम पर 60 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने साइबर पुलिस स्टेशन सेक्टर-17 में शिकायत देकर बताया कि वह मिस्त्री का काम करता है।
विज्ञापन


सितंबर 2020 में उसे एक महिला का फोन आया, जिसने खुद को बीमा कंपनी से जुड़ा बताते हुए उसकी निजी जानकारी जैसे पता, जन्म तिथि, आधार नंबर, पैन नंबर और पॉलिसी नंबर ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद अलग-अलग मोबाइल नंबरों से कॉल कर खुद को कंपनी का रिलेशनशिप मैनेजर बताते हुए पॉलिसी की पेंडिंग राशि जमा कराने के लिए कहा गया। आरोपियों ने उसे अलग-अलग खातों में पैसे जमा कराने के लिए कहा। पीड़ित ने 28 सितंबर 2024 को 15,624 रुपये जमा कराए। इसके बाद भी उसे कई कॉल आती रहीं और बीमा कंपनी के नाम पर रकम जमा करवाने को कहा जाता रहा।


पीड़ित के अनुसार सितंबर 2020 से लेकर 2025 तक उसने आरटीजीएस के माध्यम से करीब 60 लाख रुपये अलग-अलग खातों में जमा कर दिए। बाद में उसे ठगी का एहसास हुआ। पुलिस को दिए बयान में पीड़ित ने आरोपियों के मोबाइल नंबर भी सौंपे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed