फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   65 year old woman murdered in Amritsar

Amritsar News: ग्वालमंडी में बुजुर्ग महिला की गला दबाकर हत्या, गहने लूटे, पुलिस जांच में जुटी

Sun, 12 Jun 2022 05:23 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 12 Jun 2022 05:23 PM IST
सार

एडीसीपी-2 प्रभजोत सिंह विर्क ने बताया कि इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि लुटेरों का सुराग लगा कर उन्हें गिरफ्तार किया जा सके। 

विज्ञापन
65 year old woman murdered in Amritsar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब के अमृतसर में शनिवार और रविवार की मध्यरात्रि कुछ लुटेरों ने एक बुजुर्ग की गला दबाकर हत्या कर दी। लुटेरे महिला के शरीर से गहने लूटकर ले गए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी। महिला की पहचान कामिनी देवी (65) के रूप में हुई है। एडीसीपी प्रभजोत सिंह विर्क ने बताया कि मामले में जांच करवाई जा रही है। मामला कैंटोनमेंट पुलिस थानाक्षेत्र के ग्वालमंडी का है।

विज्ञापन


रंजीत एवेन्यू निवासी गीतांजलि विज ने बताया कि उनकी बुआ ग्वालमंडी में अपने बेटे के साथ रहती है। उनकी बुआ किराने की दुकान चलाती थीं और घर की पहली मंजिल पर किरायेदार हैं। उन्होंने बताया कि उनकी बुआ का बेटा शनिवार को किसी काम के सिलसिले में पठानकोट गया था और वह घर में अकेली थीं। शनिवार रात वह दुकान बंद करने के बाद सो गईं। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कामिनी देवी ने रविवार सुबह जब दुकान नहीं खोला तो पड़ोसियों को संदेह हुआ। पड़ोसियों ने पहली मंजिल पर रहने वाले किरायेदार से पूछताछ की। इसके बाद दुकान का दरवाजा खोला तो पाया कि अंदर कामिनी देवी का शव पड़ा था। उनके बदन से गहने गायब थे। घर के भीतर रखा कीमती सामान और अलमारी के लॉकर में रखा 20 तोला सोना भी नहीं था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक की भतीजी गीतांजलि ने सीएम भगवंत मान से इंसाफ की गुहार लगाई और आरोपियों का पता लगाकर उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। एडीसीपी-2 प्रभजोत सिंह विर्क ने बताया कि इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि लुटेरों का सुराग लगा कर उन्हें गिरफ्तार किया जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed