फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   600 women sex workers in tarantaran city

हैरतअंगेज, इस शहर में 600 महिला सेक्स वर्कर

Fri, 18 Apr 2014 01:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 18 Apr 2014 01:36 PM IST
विज्ञापन
600 women sex workers in tarantaran city

पंजाब के तरनतारन शहर के केवल 10 मोहल्लों में 600 महिला सेक्स वर्कर हैं। चौंकिए मत, ये दावा एनजीओ ऑल इंडिया वूमेन कान्फ्रेंस का है। ये संस्था एड्स को रोकने के लिए सेक्स वर्करों को जागरूक करने के लिए कार्य करती है।

विज्ञापन


इन्हें 600 महिला सेक्स वर्करों को ग्राहकों से सुरक्षित यौन संबध बनाने के प्रति जागरूक करने के लिए प्रति वर्ष लगभग 10 लाख रुपये की ग्रांट मिलती है।

विज्ञापन

शहर का बुद्विजीवी वर्ग सहमत नही

600 women sex workers in tarantaran city

शहर में महिला सेक्स वर्करों की इतनी तादात से शहर का बुद्विजीवी वर्ग सहमत नही है। जिला शिकायत निवारण कमेटी के सदस्य हरी कृष्ण लाल अरोड़ा ने प्रशासनिक अधिकारियों और मानवाधिकार आयोग को पत्र लिखा है।

पत्र में आरोप लगाया है कि संस्था का कार्यालय तरनतारन के सिविल अस्पताल के पीछे मोहल्ला नानकसर की गली बाबिया वाली में एक छोटे से कमरे में है। ये संस्था पंजाब सरकार को शहर में महिला सेक्स वर्करों की गलत संख्या बताकर लाखों की ग्रांट हड़प रही है।

ये है सेक्स वर्करों की सच्चाई

600 women sex workers in tarantaran city

हरी कृष्ण लाल अरोड़ा ने आगे आरोप लगाया कि सच्चाई ये है कि संस्था ने महिला सेक्स वर्करों को जागरूक करने के लिए आगे कुछ महिलाओं को कार्य सौंप रखा है। उक्त महिलाओं ने शहर के 10 मोहल्लों से 600 महिला सेक्स वर्करों की झूठी लिस्टें बनाकर सरकार को भेजी हैं।  

संस्था सरकार से लाखों की ग्रांट हड़पने के लिए तरनतारन का नाम बदनाम कर रही है। ग्रांट के इस गौरखधंधे में शहर के 2 नामवर प्राइवेट अस्पताल भी शामिल हैं, जोकि फर्जी महिला सेक्स वर्करों के टैस्ट कर रिपोर्ट दे रहे है। यदि सरकार की ओर से संस्था की कार्यप्रणाली की जांच करवाई जाए तो बड़े स्तर पर ग्रांट का घोटाला सामने आ सकता है।

विज्ञापन

ये कहते हैं संबंधित अधिकारी

600 women sex workers in tarantaran city

इस संबध में संस्था के प्रोजेक्ट मेनेजर सुनील कुमार ने कहा कि उनकी संस्था पारदर्शी ढंग से कार्य करती है। सरकार से मिलने वाली ग्रांट में कोई हेर-फेर नही किया जाता। हालांकि शहर में 600 महिला सेक्स वर्कर होने के सवाल पर उन्होंने कोई जवाब नही दिया।

इस मामले में तरनतारन के डिप्टी कमिश्नर बलविंदर सिंह धालीवाल ने कहा कि यदि संस्था झूठे आकंडे़ भेज कर सरकारी ग्रांट का दुरुपयोग करती है तो उस पर कानून अनुसार कारवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed