{"_id":"634c3b076ff9ff5f9f4c0331","slug":"60-year-old-woman-murdered-in-kapurthala","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kapurthala News: जर्मनी से छह साल बाद लौट रहा बेटा, घर पहुंचने से पहले हो गई बुजुर्ग मां की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Kapurthala News: जर्मनी से छह साल बाद लौट रहा बेटा, घर पहुंचने से पहले हो गई बुजुर्ग मां की हत्या
Sun, 16 Oct 2022 11:01 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर लोधी (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर लोधी (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 16 Oct 2022 11:01 PM IST
सार
बताया जा रहा है कि मृतका का बेटा छह साल बाद जर्मनी से लौट रहा है। उन्हें अभी घटना की जानकारी नहीं दी गई है। वहीं पुलिस की अलग-अलग टीमें देर रात से विभिन्न एंगल से जांच कर रही हैं। डीएसपी सुल्तानपुर लोधी सुखविंदर सिंह ने हत्या की पुष्टि की और बताया कि पुलिस जांच कर रही है। जल्द आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
मृतक बुजुर्ग की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के कपूरथला जिले में घर में घुसकर बदमाशों ने बरामदे में सो रही 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हाथ-पांव बांधकर हत्या कर दी। बदमाशों ने महिला के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया था। इससे उनकी सांस घुटने से मौत हो गई। मृतका के पोते के शोर मचाने पर आरोपी भागे। मामला गांव तरफहाजी का है।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही थाना सुल्तानपुर लोधी की पुलिस जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला हरबंस कौर रात में घर के बरामदे में सो रही थी और उसका पोता और उसकी पत्नी घर के अंदर सो रहे थे। देर रात करीब 12 बजे कुछ अज्ञात लोग उनके घर में घुस आए और आते ही बिजली कनेक्शन काट दिया। इसके बाद इन लोगों ने बुजुर्ग महिला के हाथ-पांव बांधे और मुंह में कथित तौर पर कपड़ा ठूंस दिया। इससे सांस रुकने से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
महिला के छटपटाने की आवाज सुनकर कमरे में सो रहे पोते ने भाकर देखा तो कुछ लोग वहां से भाग रहे थे। उसने अपनी दादी को देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। बदमाशों ने कमरे में घुसने के लिए चिटकनी भी खोलने की कोशिश की जिससे मामला लूट का लग रहा है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि मृतका का बेटा छह साल बाद जर्मनी से लौट रहा है। उन्हें अभी घटना की जानकारी नहीं दी गई है। वहीं पुलिस की अलग-अलग टीमें देर रात से विभिन्न एंगल से जांच कर रही हैं। डीएसपी सुल्तानपुर लोधी सुखविंदर सिंह ने हत्या की पुष्टि की और बताया कि पुलिस जांच कर रही है। जल्द आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।