{"_id":"63440a6047fcc87e2f358027","slug":"60-year-old-driver-murdered-in-patiala-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patiala News: बुजुर्ग चालक की हत्या, गन्ने के खेत में मिली लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Patiala News: बुजुर्ग चालक की हत्या, गन्ने के खेत में मिली लाश
Mon, 10 Oct 2022 05:38 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 10 Oct 2022 05:38 PM IST
सार
पुलिस के मुताबिक फिलहाल विभिन्न थ्योरियों पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। आशंका है कि शादी के किसी रिश्ते को लेकर बुजुर्ग की किसी से बिगड़ गई हो और बात बढ़कर कत्ल तक पहुंच गई या फिर पैसों के लेनदेन का भी मामला हो सकता है। अभी जांच जारी है और उम्मीद है कि पुलिस जल्द आरोपियों तक पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के पटियाला में एक बुजुर्ग व्यक्ति की लाश बरामद हुई है। मृतक की पहचान गांव अलोहरा खुर्द के रहने वाले 60 साल के जरनैल सिंह के तौर पर हुई है। पुलिस के मुताबिक मृतक चालक था और वह घर से मोटरसाइकिल पर काम के लिए निकला था लेकिन फिर नहीं लौटा। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करके मामले में जांच शुरू कर दी थी। बुजुर्ग की लाश थाना भादसों के अंतर्गत गांव टोहड़ा से करीब एक किलोमीटर दूर एक गन्ने के खेत में मिली है।
विज्ञापन
थाना भादसों के प्रभारी अनवर अली के मुताबिक जरनैल सिंह ड्राइवरी का काम करने के अलावा लड़के-लड़कियों की शादी के रिश्ते भी कराता था। उसके बेटे निर्मल सिंह के मुताबिक पिता जरनैल सिंह किसी काम के संबंध में मोटरसाइकिल पर घर से गए थे लेकिन फिर घर नहीं आए। काफी तलाश करने पर गांव टोहड़ा के आगे गन्ने के खेत से लाश बरामद की गई।
विज्ञापन
पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में पाया कि जरनैल सिंह का पहले किसी कपड़े से गला घोंटा गया और यह कपड़ा गले में ही पड़ा था। बाद में किसी तीखी चीज से गले पर वार भी किया गया, जिससे मौके पर ही बुजुर्ग की मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक फिलहाल विभिन्न थ्योरियों पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। आशंका है कि शादी के किसी रिश्ते को लेकर बुजुर्ग की किसी से बिगड़ गई हो और बात बढ़कर कत्ल तक पहुंच गई या फिर पैसों के लेनदेन का भी मामला हो सकता है। अभी जांच जारी है और उम्मीद है कि पुलिस जल्द आरोपियों तक पहुंच जाएगी।