फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   6 thousand crore drugs case: again denial of judge from hearing

6 हजार करोड़ के ड्रग्स केस में सुनवाई से जज का इनकार

Fri, 10 Jul 2015 08:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 10 Jul 2015 08:54 AM IST
विज्ञापन
6 thousand crore drugs case: again denial of judge from hearing

पंजाब में फैले छह हजार करोड़ रुपये के ड्रग्स केस की सुनवाई करने से एक और जज ने इनकार कर दिया है। यह मामला अब दूसरी बेंच को रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन


केस की अगली सुनवाई 27 जुलाई को होगी। इससे पहले जस्टिस एके मित्तल की डिवीजन बेंच के एक सदस्य ने भी सुनवाई से इनकार कर दिया था।

जस्टिस राजीव भल्ला की डिवीजन बेंच ने वीरवार को कहा कि बेंच के एक सदस्य सुनवाई से हट रहे हैं, लिहाजा मामला दूसरी बेंच को रेफर करने की सिफारिश की गई है।
विज्ञापन


इससे पहले भी एक जज सुनवाई से इनकार कर चुके हैं जबकि उनकी बेंच काफी हद तक मामले की सुनवाई कर चुकी थी। बेंच ने जांच अधिकारी ईडी के सहायक निदेशक निरंजन सिंह के तबादले पर रोक भी जारी रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरंजन सिंह के तबादले पर रोक भी जारी रहेगी

6 thousand crore drugs case: again denial of judge from hearing

इसके बाद यह मामला जस्टिस राजीव भल्ला की डिवीजन बेंच के समक्ष सुनवाई के लिए आया था और अब इस बेंच ने भी सुनवाई से इनकार कर दिया है। वीरवार को सुनवाई स्थगित होने के साथ अब निरंजन सिंह के तबादले पर रोक भी जारी रहेगी।

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने ड्रग्स से जुड़े जमानत और सीबीआई जांच की मांग के सभी मामलों की सुनवाई एक साथ करने का आदेश जारी किया था। यह सभी मामले मुख्य मामले के साथ सुनवाई के लिए आते हैं।

इन सभी मामलों में भी सुनवाई स्थगित हुई है। ऐसे मामलों के लिए तीन महीने में बेंच गठित करने का निर्देश सुप्रीम कोर्ट ने दिया था और जल्द निपटारा करने को कहा था। इन सभी मामलों की सुनवाई के वही बेंच कर रही है जो मुख्य मामले की सुनवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed