{"_id":"fff1a0046ad1914ea7b19fa69c8fca93","slug":"6-months-foetus-found-in-garbage","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़े में मिला 6 माह का भ्रूण, फैली सनसनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कूड़े में मिला 6 माह का भ्रूण, फैली सनसनी
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Sun, 08 Jun 2014 11:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेज-11 में खोखा मार्केट के पास से शनिवार को कूड़े के ढेर से छह माह का मानव भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गई। भ्रूण को सबसे पहले सफाई सेवक ने देखा। उसने दुकानदारों को बताया। दुकानदारों के कहने पर उसने भ्रूण को रेलवे लाइन के पास दफना दिया। परंतु किसी ने पुलिस को सूचित कर दिया।
विज्ञापन
मौके पर पीसीआर भी पहुंच गई। पीसीआर ने भ्रूण को दोबारा जमीन से निकलवाया। लेकिन जहां भ्रूण दफनाया गया था। वह एरिया किस अन्य थाने के अंदर आता है। उसे लेकर दो थानों सोहाना और फेज-11 की पुलिस उलझ गई। आखिर में भ्रूण को फेज-11 पुलिस ने कब्जे में ले लिया। भ्रूण को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह साढ़े छह बजे फेज-11 के पेट्रोल पंप के पास सफाई कर रहे मुलाजिम संजय को बच्चे का भ्रूण दिखाई दिया। सफाई सेवक ने तुरंत इस बारे में मार्केट वालों को बताया। मार्केट वालों ने उसे भ्रूण को दफनाने के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
उसने भ्रूण को कंबाली के नजदीक रेलवे लाइन के पास दफना दिया। लेकिन इसी बीच मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने भ्रूण को दोबारा जमीन से निकलवा कर सिविल अस्पताल भेज दिया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कर शुरू कर दी है। इससे पहले इसी साल सिविल अस्पताल के पास मानव भ्रूण मिला था। इसे लेकर भी चंडीगढ़ और मोहाली पुलिस आपस में उलझ गई थी।