फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   58 million swindle for name of Government jobs

सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे 58 लाख

Fri, 02 Jan 2015 05:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Fri, 02 Jan 2015 05:30 PM IST
विज्ञापन
58 million swindle for name of Government jobs

नए साल के पहले दिन वीरवार को जिला पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने सरकारी नौकरियां दिलाने के नाम पर 58 लाख की ठगी करने करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है।

विज्ञापन


मोहाली पुलिस ने गिरोह में के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इसमें दो महिलाएं व एक पुरुष शामिल है। आरोपियों की पहचान गुलजार सिंह निवासी खरड़, गुलपिंदर कौर व उसकी सहेली मीना शर्मा सेक्टर-38 चंडीगढ़ के रूप में हुई है। गुलजार सिंह और गुलपिंदर कौर पिता पुत्री हैं। आरोपियों के खिलाफ आर्थिक अपराध शाखा में धारा 406, 420 व 120बी के तहत पर्चा दर्ज किया है। दोपहर में सभी आरोपियों को पुलिस ने अदालत में पेश किया। जहां से आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक लाखों की ठगी संबंधी मोहाली के एसएसपी को संतोख सिंह निवासी बैरोंपुर जिला मोहाली ने शिकायत दी थी। उसने शिकायत में कहा था कि उसका बेटा हरविंदर सिंह और बहू नरिंदर कौर सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे थे। इसी बीच उनकी मुलाकात उक्त पकड़े गए लोगों से हुई। इन सभी ने उन्हें विश्वास दिलाया कि उन्हें किसी भी तरह के इंटरव्यू और टेस्ट की प्रक्रिया से नहीं गुजरना पडे़गा और आसानी से नौकरी दिला देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान उनके बेटे को फूड सप्लाई इंस्पेक्टर और बहु को टीचर लगवाने के लिए डील की गई। कुछ दिनों बाद उन्होंने बकायदा लिस्टें दिखाई, जिसमें उनके बेटे और बहू का नाम भी लिखा था। फिर उन्होंने आरोपियों को सात लाख का भुगतान कर दिया, लेकिन उसके बाद उन्होंने कोई नियुक्ति पत्र नहीं दिया।

लोगों से पेमेंट कैश के रूप में ही लेते थे

58 million swindle for name of Government jobs

आरोपी उन्हें कई दफ्तरों और घरों में बुलाते रहे। इसके बाद आरोपियों ने उनका फोन उठाना बंद कर दिए। इससे परेशान होकर फरवरी-2014 में उन्होंने एसएसपी मोहाली को शिकायत दी।

एसएसपी ने मामले की शिकायत आर्थिक अपराध शाखा को मार्क की। आर्थिक अपराध शाखा ने मामले की जांच की तो सामने आया कि आरोपियों ने 12 लोगों को ठगी का शिकार बनाया है। मामले की जांच कर रहे अधिकारी जसपाल सिंह ने कहा कि तीनों से पूछताछ की जा रही है।

ऐसे बनाते थे लोगों को शिकार
पुलिस के मुताबिक गुलजार सिंह और गुलपिंदर कौर रिश्ते में पिता-पुत्री है। जबकि मीना शर्मा गुलपिंदर कौर की सहेली है। गुलपिंदर कौर इंश्योरेंस और मीना शर्मा इनकम टैक्स की एडवाइजरी का काम करती थी। गुलपिंदर और मीना शर्मा दोनों ही पब्लिक डीलिंग करती थीं। ऐसे में वे दोनों ही क्लाइंट तलाश कर गुलजार के पास लाती थीं। गुलजार सिंह ही लोगों को ठगने का का सारा काम करता था।

कई वर्षों से एक्टिव था गिरोह
पुलिस मुताबिक गिरोह कई सालों से एक्टिव था। 2009 से ही वह लोगों को अपना शिकार बना रहे थे। उन्होंने अधिकतर मोहाली जिले और आसपास के इलाके के लोगों को ही अपना शिकार बनाया है।

तीनों हिस्सों में बंटता था पैसा
पुलिस के मुताबिक जो भी पैसा तीनों लोग कमाते थे, उसे तीन हिस्सों में बांटते थे। अधिकतर लोगों से पेमेंट कैश के रूप में ही लेते थे। पुलिस अब यह भी तलाशने में लगी हुई है कि आरोपियों ने और किन लोगों को अपना शिकार बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed