फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   56 Year old man killed in Karnal of Haryana

मातम में बदला जश्न: निकाह की खुशी में चल रही थी पार्टी, फिर भतीजे ने कर दी दूल्हे के चाचा की हत्या

Tue, 15 Jun 2021 02:18 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, असंध (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, असंध (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 15 Jun 2021 02:18 AM IST
सार

हरियाणा के करनाल में किसी युवक के रिश्ते को लेकर हुआ विवाद हत्या तक पहुंच गया। चंद मिनटों में निकाह की खुशी में हो रही पार्टी का जश्न मातम में बदल गया। नाराज परिजन शव लेकर थाने पहुंचे। बाद में पुलिस ने समझा कर उसे शवगृह में रखवा दिया है।

विज्ञापन
56 Year old man killed in Karnal of Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

दुपेड़ी गांव में निकाह की खुशी में हो रही पार्टी के दौरान दूल्हे के चाचा-भतीजे में किसी युवक के रिश्ते को लेकर झगड़ा हो गया। भतीजे की पिटाई से चाचा बेहोश हो गया और उसकी मौत हो गई। हालांकि परिजन उसे बेहोश समझकर अस्पताल ले गए लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद पार्टी में अफरा-तफरी मच गई। 

विज्ञापन


सभी खुशियां मातम में तब्दील हो गईं। गुस्साए परिजन मृतक के शव को लेकर असंध थाना पहुंच गए जहां पुलिस ने परिजनों को समझाकर शव को असंध के पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर भतीजे यूसुफ के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन

 
13 जून को हुआ था आसिफ का निकाह
दुपेड़ी गांव निवासी आसिफ का निकाह 13 जून को हुआ था। सोमवार को परिवार के लोग पार्टी कर जश्न मना रहे थे। इसमें परिवार के सदस्यों के साथ-साथ रिश्तेदार भी शामिल थे। पार्टी में दूल्हे आसिफ के चाचा हबीब (56) व यूसुफ (हबीब का भतीजा) और अन्य रिश्तेदार बैठकर बातें कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक के रिश्ते की बात को लेकर चाचा हबीब व भतीजे यूसुफ में बहस हो गई और यह मारपीट में बदल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


तैश में आकर भतीजे यूसुफ ने चाचा हबीब को धक्का देकर पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान रिश्तेदारों ने बीच-बचाव किया लेकिन यूसुफ बेहोश हो गया। रिश्तेदार उसे बेहोशी की हालत में डॉक्टर के पास ले गए तो डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद आक्रोशित परिजन मृतक का शव गाड़ी में रखकर सीधे असंध थाने पहुंच गए। वहां पुलिस ने शिकायत ले ली और शव को असंध के पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। फिलहाल मौत के सही कारणों का पता नहीं चला है। 

 

गांव दुपेड़ी निवासी अनीश ने शिकायत दी है कि उसके पिता हबीब की यूसुफ ने हत्या कर दी है। फिलहाल शिकायत के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। शव पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। मौत के कारणों का अभी पता नहीं चला है। मामले की जांच शुरू कर दी है। -संजय शर्मा, चौकी प्रभारी सालवन।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed