{"_id":"e9c481696d107802a0cbadd2b85ee363","slug":"50-thousand-robbery-near-dc-office-mohali-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक पर आए और व्यापारी से छीन ले गए 50 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक पर आए और व्यापारी से छीन ले गए 50 हजार
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Sun, 14 Jun 2015 10:33 AM IST
विज्ञापन
फेज-एक स्थित डीसी ऑफिस के बैक साइड में बाइक सवार लुटेरे कॉस्मेटिक व्यापारी से चाकू की नोक पर 50 हजार रुपये लूट ले गए। लुटेरों ने चेहरों पर कपड़ा बांधा हुआ था और हेलमेट भी पहने हुए थे। बाइक की नंबर प्लेट पर मिट्टी लगा रखी थी।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एसपी सिटी-1 आशीष कपूर और सीआईए की टीम पहुंच गई। जानकारी के मुताबिक, घटना शनिवार शाम करीब साढ़े छह बजे की है। जब फेज-एक के मकान नंबर 1142 में रहने वाले अशोक कुमार ने एचडीएफसी के एटीएम से पैसे निकालकर निकले थे। तभी उनके पीछे बाइक सवार दो युवक पीछा करने लगे। जब वह डीसी दफ्तर के पीछे पहुंचे थे, तो बाइक सवार युवकों में से एक ने उनके ऊपर चाकू तान दिया।
विज्ञापन
साथ ही कहा कि एटीएम से निकाली राशि उनके हवाले करने की बात कही। अशोक ने बताया कि उन्होंने खुद ही जान को मुश्किल में देखकर अपना बैग उन्हें सौंप दिया। बैग लेते ही युवक भाग निकले। उन्होंने बताया कि दोनों ने चेहरों को कपड़े से कवर किया हुआ था और हेलमेट भी पहने थे।
विज्ञापन
अशोक ने बताया कि उन्होंने बाइक का नंबर नोट करने की कोशिश की। लेकिन, नंबर प्लेट पर उन्होंने मिट्टी लगाई हुई थी। घटना के बाद वह काफी डर गए थे। इसलिए पहले सध घर पहुंचे। इसके बाद परिवार संग शिकायत लिखवाने के लिए थाने के लिए निकले थे। इसी बीच उनकी नजर पीसीआर पर पड़ी।
उन्होंने घटना की जानकारी पीसीआर वालों को दी। इसके बाद पूरे शहर में इस संबंध में अलर्ट जारी किया गया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई।