{"_id":"5be3ffc8bdec22697f6809a4","slug":"5-people-killed-in-different-road-accidents-and-many-injured-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणाः अलग-अलग सड़क हादसों में 5 लोगों की गई जान, कई लोग हुए घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हरियाणाः अलग-अलग सड़क हादसों में 5 लोगों की गई जान, कई लोग हुए घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 08 Nov 2018 02:51 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिवाली की अगली सुबह हरियाणा के लिए हादसों की सुबह रही है। अलग-अलग हादसों में 5 लोगों की मौत की खबर है तो वहीं 5 लोग घायल हुए हैं। हरियाणा के रेवाड़ी में दिल्ली-जयपुर हाइवे पर बणीपुर चौक के नजदीक ट्रक और बाइक में भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं अंबाला के नारायणगढ़ में टिप्पर और बाइक की टक्कर में एक एक युवक की जान चली गई।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र में जीटी रोड पर फॉर्च्यूनर गाड़ी का टायर फट गया। जिस वजह से कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए। चरखी दादरी में हुए एक अन्य हादसे में ट्रैक्टर चालक के घायल होने की खबर है। हादसा झोझू खुर्द के समीप हुआ। ओवरटेक के प्रयास में ट्रैक्टर पलट गया। ट्रैक्टर में रूदड़ोल निवासी दो लोग सवार थे। वहीं सोनीपत में भी अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की जान चली गई। ये हादसे राई फरमाणा और गन्नौर में हुए।
विज्ञापन