फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   5 dreaded gangster arrested in Jalandhar

5 खूंखार गैंगस्टर जालंधर से गिरफ्तार

Fri, 10 Apr 2015 04:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंध्ार(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंध्ार(पंजाब) Updated Fri, 10 Apr 2015 04:45 PM IST
विज्ञापन
5 dreaded gangster arrested in Jalandhar

60 से ज्यादा अपराधिक मामलों में नामजद पंजाब के 5 खूंखार गैंगस्टर आज जालंधर जिले में पंजाब पुलिस के हत्थे चढ़ गए। देहात पुलिस की सीआईए टीम ने कई प्रदेशों के लिए सिरदर्द बने मल्ली गैंग के पांच सदस्यों को आदमपुर इलाके से उस समय काबू कर लिया जब वे एक पेट्रोल पंप लूटने के उद्देश्य घूम रहे थे।

विज्ञापन


गिरोह के सदस्यों के पास से तीन पिस्तौल के अलावा छह कारतूस व 100 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। गिरोह का आतंक इस कदर था कि उनके तीन सदस्यों के खिलाफ करीब 60 आपराधिक केस दर्ज हैं, जिनमें अधिकतर सुपारी लेकर हत्या के प्रयास के मामले हैं।
विज्ञापन


एसपी डिटेक्टिव हरकंवलप्रीत सिंह खख ने बुधवार को प्रेस वार्ता में बताया कि स्पेशल ब्रांच के सब इंस्पेक्टर शिव कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि आदमपुर इलाके में एक बलेरो गाड़ी में सवार युवक संदिग्धावस्था में घूम रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने नाकेबंदी कर चोमों गांव के निकट से जसपाल सिंह जस्सी पुत्र संतोख सिंह निवासी कलमां नूरपुरबेदी रोपड़, जगरूप रूपा पुत्र सुच्चा सिंह निवासी लोधीपुर आनंदपुर साहब रोपड़, परमजीत सिंह पम्मा पुत्र सुरिंदर सिंह निवासी माहलपुर होशियारपुर, सोनू भट्टी निवासी फिरोजपुर, सुक्खा निवासी फिरोजपुर को काबू कर लिया।

मल्ली की हत्या के बाद जस्सी ने संभाली थी कमान

5 dreaded gangster arrested in Jalandhar

एसपी खख ने बताया कि आरोपी रोपड़ इलाके में मल्ली व पवित्र गैंग की आपसी दुश्मनी थी। पवित्र गिरोह के सदस्यों ने मल्ली का कत्ल कर दिया तो गैंग जसपाल जस्सी ने संभाल ली। जस्सी के खिलाफ 19 अपराधिक केस दर्ज हैं, जिनमें लूटपाट, हत्या के प्रयास की संगीन धाराओं के भी कई मामले हैं।

जस्सी ने अपना गिरोह संगठित कर लिया था और वह मल्ली की हत्या का बदला लेने के लिए पवित्र गिरोह के सदस्यों की तलाश में था। इसी तरह जगरूप के खिलाफ आठ मामले दर्ज हैं, जिनमें कई मामले पुलिस पर हमला करने के भी हैं।

मोहाली पुलिस के साथ हुई थी मुठभेड़
एसपी खख ने बताया कि कुछ समय पहले मोहाली पुलिस को सूचना मिली थी कि जस्सी गैंग के सदस्य जीरकपुर के निकट इलाके में सक्रिय हैं। इसके बाद जीरकपुर में पुलिस का मुकाबला गिरोह के सदस्यों से हुआ था, जिसमें इनका साथी दिलप्रीत काबू कर लिया गया था जबकि बाकी भाग निकले थे। जालंधर, लुधियाना, होशियारपुर, रोपड़, मोहाली, नवांशहर समेत हिमाचल की पुलिस गिरोह के सदस्यों की तलाश कर रही थी।

हिमाचल में इंस्पेक्टर की टांग पर चढ़ा दी थी गाड़ी
हरकंवलप्रीत सिंह ने बताया कि 8 मार्च 2015 को रोपड़ सीआईए के इंचार्ज गब्बर सिंह को पता चला था कि जस्सी व उसके साथी हिमाचल में घूम रहे हैं। हिमाचल में धर्मपुर इलाके में गब्बर सिंह जब गिरोह के सदस्यों के आगे आकर खड़ा हो गया तो जस्सी ने कार से इंस्पेक्टर गब्बर सिंह को कुचलने की कोशिश की, जिसमें उसकी टांगें फ्रैक्चर हो गई थीं। इस बाबत हिमाचल के धर्मपुर में भी जस्सी व उसके साथियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed