{"_id":"606310a547e3171e69783929","slug":"45-year-old-man-commits-suicide-in-amritsar-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर : श्री दुर्ग्याणा तीर्थ के सरोवर में कूदकर व्यक्ति ने की आत्महत्या, भाई ने बताई ये वजह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अमृतसर : श्री दुर्ग्याणा तीर्थ के सरोवर में कूदकर व्यक्ति ने की आत्महत्या, भाई ने बताई ये वजह
Tue, 30 Mar 2021 05:23 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 30 Mar 2021 05:23 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
श्री दुर्ग्याणा तीर्थ के पावन सरोवर में कूदकर एक व्यक्ति ने खुदकुशी कर ली। मंदिर कमेटी को जब इस बारे में पता चला तो तुरंत गोताखोर बुलाकर शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। मृतक की पहचान सुनील मेहरा (45), निवास मजीठा रोड स्थित जगदंबा कालोनी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
डी डिवीजन थाने के प्रभारी हरिंदर सिंह ने बताया कि मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। सुनील मेहरा के भाई संजय मेहरा ने बताया कि वह अपने भाई सुनील मेहरा के साथ कपड़ों पर कढ़ाई का काम करते हैं।
विज्ञापन
कुछ महीनों से सुनील काफी परेशान था। वह मानसिक रूप से बीमार था। उसका इलाज चल रहा था। सोमवार सुबह सुनील ने घर पर नाश्ता किया और फिर किसी जरूरी काम से घर से बाहर निकल गया था। दोपहर में पुलिस ने उन्हें जानकारी दी कि सुनील की हालत खराब है। वह जल्द श्री दुर्ग्याणा मंदिर पहुंचे। जब वह मंदिर के सरोवर के पास पहुंचे तो वहां उनके भाई की लाश पड़ी थी। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि सरोवर में गिरने से सुनील की मौत हो गई है।
विज्ञापन