फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   45 vehicles collided on KGP expressway due to fog in sonipat

कोहरे का कहरः केजीपी पर आपस में टकराए 45 वाहन, 12 लोग घायल, 5 किमी लंबा जाम

Sat, 19 Jan 2019 09:22 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुंडली/सोनीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुंडली/सोनीपत (हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 19 Jan 2019 09:22 AM IST
विज्ञापन
45 vehicles collided on KGP expressway due to fog in sonipat
हादसाग्रस्त गाड़ियों को हटाते पुलिसकर्मी

सोनीपत में शुक्रवार सुबह छाया घना कोहरा वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन गया। कोहरे में दृश्यता कम होने के कारण केजीपी पर यमुना पुल के पास एक के बाद एक करीब 45 वाहन टकरा गए। जिससे हादसे में 12 लोगों को चोटें आईं। सूचना के बाद पहुंची कुंडली थाना पुलिस ने बागपत पुलिस की मदद से घायलों को वाहनों से निकालकर अस्पताल में पहुंचाया। इसके साथ ही वाहनों को केजीपी से हटाया गया। वाहनों के टकराने से करीब पांच किलोमीटर तक जाम की स्थिति बनी रही।      

विज्ञापन


कोहरे के चलते शुक्रवार को केजीपी (कुंडली-गाजियाबाद-पलवल) पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर यूपी-हरियाणा के बीच बने यमुना पुल के पास एक के बाद एक करीब 45 वाहन आपस में टकरा गए। यह हादसा एक स्विफ्ट कार के ट्रक से टकराने के बाद हुआ और उसके बाद वाहनों के टकराने का सिलसिला शुरू हो गया। दृश्यता कम होने के कारण लगातार इस तरह वाहन आपस में टकराते चले गए। 

विज्ञापन

45 vehicles collided on KGP expressway due to fog in sonipat
हादसाग्रस्त गाड़ियों को हटाते पुलिसकर्मी

हादसे में कार, कैंटर व ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गए। एक कार सवार पिता-पुत्र व मां-बेटे को काफी चोट लगी। घायलों की पहचान दिल्ली के समयपुर बादली निवासी मोनू व उसके पिता विजयपाल और बीरमति व उसके बेटे वरुण के रूप में हुई है। उन्हें सोनीपत के सामान्य अस्पताल में लाया गया। जहां से परिजन उन्हें उपचार कराने के बाद अपने साथ ले गए। इनके अलावा भी लगभग आठ लोग इस हादसे में चोटिल हुए, लेकिन वह बिना उपचार कराए ही चले गए। 

हादसे की सूचना मिलते ही कुंडली थाना प्रभारी बीर सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं यूपी के बागपत थाना प्रभारी भी टीम के साथ यमुना पुल पर पहुंचे। दोनों जिलों की पुलिस ने स्थानीय लोगों व वाहन सवारों की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों से सवारियों को निकाला। पुलिस ने पहले खुद वाहनों को धकेलकर मार्ग से हटाया। उसके बाद ज्यादा वाहन होने पर क्रेन मंगवाकर उनको हटाया गया। केजीपी पर हुए हादसे के बाद करीब पांच किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया था। 
 
यमुना पुल के पास सुबह कोहरे के चलते काफी संख्या में वाहन आपस में टकरा गए थे। तुरंत मौके पर पहुंचकर सहायता दी गई। बागपत पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल भेजने के साथ ही वाहनों को सड़क से हटाया गया। क्रेन मंगवाकर वाहनों को हाईवे से हटाने के बाद जाम की स्थिति को दूर करने की कोशिश की। बाद में टोल को फ्री कराके वाहन निकलवाए गए, इसके बाद जाम से निजात मिल सकी।  -बीर सिंह, थाना प्रभारी, कुंडली।      

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed