फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   43 year old woman commits suicide by swallowing poison in Bathinda

पंजाब: पठानकोट में नहर में मिला कपड़ा व्यापारी के बेटे का शव, बठिंडा में महिला ने सल्फास निगल जान दी

Tue, 26 Apr 2022 12:37 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट/बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट/बठिंडा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 26 Apr 2022 12:37 AM IST
सार

पुलिस ने नहर अधिकारियों से संपर्क कर पानी रुकवाया और माधोपुर ब्यास लिंक नहर में छोटेपुर तक सिद्धांत को खोजा। दूसरे दिन डिफेंस रोड टी-प्वाइंट के पास सिद्धांत महाजन की लाश मिली।

विज्ञापन
43 year old woman commits suicide by swallowing poison in Bathinda
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पठानकोट के डाकखाना चौक में कपड़ा व्यापारी जतिंद्र महाजन के बेटे सिद्धांत महाजन ने शनिवार दोपहर को माधोपुर ब्यास लिंक नहर में छलांग लगा दी थी। अब दूसरे दिन उसका शव दो किलोमीटर दूर डिफेंस रोड टी-प्वाइंट के पास मिला। पुलिस ने नहर से शव बरामद कर परिवार को सूचित कर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेजा। 

विज्ञापन


सुजानपुर पुलिस का कहना है कि युवक के पिता के बयान पर 174 की कार्रवाई की गई है। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। बता दें कि शनिवार दोपहर एक बजे लोगों ने पुलिस को बताया कि काले रंग की स्कूटी पर एक युवक आया। जिसने स्कूटी खड़ी की और कुछ दूरी पर माधोपुर ब्यास लिंक नहर में छलांग लगा दी। पुलिस ने नहर अधिकारियों से संपर्क कर पानी रुकवाया और माधोपुर ब्यास लिंक से लेकर छोटेपुर तक सिद्धांत को पानी कम होने पर ढूंढते रहे। दूसरे दिन डिफेंस रोड टी-प्वाइंट के पास सिद्धांत महाजन की लाश मिली।
विज्ञापन


महिला ने जहर निगलकर की खुदकुशी
बठिंडा के प्रीती नगर निवासी एक 43 वर्षीय महिला ने सल्फास निगलकर खुदकुशी कर ली। थाना सिविल लाइन पुलिस ने मृतक महिला रुपिंदर कौर के बेटे हर्षदीप सिंह के बयान पर मृतक महिला के एक दोस्त पर खुदकुशी करने के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस को शिकायत देकर प्रीती नगर निवासी हर्षदीप सिंह ने बताया कि उसकी मां रुपिंदर कौर की मुल्तानियां रोड निवासी आरोपी गुरप्रीत सिंह से दोस्ती थी। आरोपी उसकी मां को मानसिक तौर पर परेशान करता था। इस कारण 23 अप्रैल को उसकी मां ने घर में सल्फास की गोलियां निगलकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने आरोपी गुरप्रीत सिंह पर खुदकुशी के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed