{"_id":"62714c4aacc45341dc7d245d","slug":"40-year-old-man-commits-suicide-in-faridkot-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"खौफनाक कदम: सुबह किया रक्तदान, दोपहर में दे दी जान, वीडियो व सुसाइड नोट में आढ़ती ने बताई ये वजह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खौफनाक कदम: सुबह किया रक्तदान, दोपहर में दे दी जान, वीडियो व सुसाइड नोट में आढ़ती ने बताई ये वजह
Tue, 03 May 2022 09:11 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 03 May 2022 09:11 PM IST
सार
डीएसपी रमनदीप सिंह भुल्लर ने बताया कि पुलिस पड़ताल कर रही है और सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए जिम्मेदार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
मृतक आढ़ती प्रमोद शर्मा की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फरीदकोट की नई अनाज मंडी में मंगलवार बाद दोपहर एक आढ़ती ने चाचा के परिवार समेत कुछ अन्य लोगों के साथ लेनदेन के विवाद के चलते लाइसेंसी पिस्तौल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान प्रमोद शर्मा (40) के रूप में हुई। उसने आत्महत्या से पहले फेसबुक पर इसके कारणों का वीडियो भी शेयर किया। उसने चार पेज का सुसाइड नोट भी लिखा है।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए फरीदकोट मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार प्रमोद शर्मा के पिता व चाचा का आढ़त का साझा कारोबार था। कुछ साल पहले दोनों परिवारों ने अलग-अलग कारोबार कर लिया था। अपने वीडियो व सुसाइड नोट में प्रमोद शर्मा ने लेनदेन के विवाद का जिक्र किया है, जिसमें शहर के एक अन्य आढ़ती व उसके बेटे पर भी आरोप लगाए है।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह ही प्रमोद शर्मा ने एक शिविर में रक्तदान भीकिया था लेकिन बाद में उसने यह कदम उठा लिया। उधर, डीएसपी रमनदीप सिंह भुल्लर ने बताया कि पुलिस पड़ताल कर रही है और सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए जिम्मेदार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
नहर में कूदकर व्यक्ति ने की आत्महत्या
नंगल डैम के पार एक व्यक्ति बाइक खड़ी कर नहर में कूद गया। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। व्यक्ति को बचाने का लोगों ने काफी प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सके। गुगामी मंदिर के पास से शव निकाला गया। जांच अधिकारी बलवीर सिंह ने बताया कि उन्हें फोन पर जानकारी मिली थी कि किसी ने नहर में छलांग लगा दी है। शव को बीबीएमबी अस्पातल की मोर्चरी में रखवाया गया है। अगर 72 घंटे तक मृतक की पहचान नहीं होती है तो अंतिम संस्कार करवा दिया जाएगा।