{"_id":"60ae59f88ebc3e7fcc23bdbc","slug":"40-year-old-farmer-commits-suicide-in-patiala-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटियाला: आढ़ती से परेशान किसान ने दी जान, पत्नी ने दर्ज कराया केस, फिलहाल गिरफ्तारी नहीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पटियाला: आढ़ती से परेशान किसान ने दी जान, पत्नी ने दर्ज कराया केस, फिलहाल गिरफ्तारी नहीं
Wed, 26 May 2021 07:59 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 26 May 2021 07:59 PM IST
सार
मृतक किसान की पत्नी ने बताया कि सात बीघा जमीन देने के बाद भी आढ़ती ने 17 लाख रुपये बकाया होने की बात कही थी। इसी वजह से उनका पति परेशान था। 24 मई को वह हिसाब करने आरोपी के यहां गया था। लेकिन वह घर नहीं लौटा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटियाला में आढ़ती से तंग आकर एक किसान ने जहरीली पदार्थ खाकर खेत में जान दे दी। थाना अनाज मंडी पुलिस ने मामले में मृतक किसान की पत्नी के बयान पर आढ़ती को नामजद कर लिया है लेकिन अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी। आढ़ती के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
रूपिंदर कौर निवासी गांव सैफदीपुर ने पुलिस को बयान दिया है कि उसका पति गुरप्रीत सिंह (40) ने अपनी फसल आढ़ती जानी निवासी दुकान नंबर 52 फेस-1 अनाज मंडी के पास बेची थी, जिसका अभी तक आरोपी ने कोई हिसाब-किताब नहीं किया।
विज्ञापन
किसान की पत्नी के मुताबिक उसके ससुराल परिवार ने आढ़ती से कुछ पैसे उधार लिए थे। इस उधार के बदले ससुराल ने आरोपी को सात बीघा जमीन दे दी थी। इसके बाद भी आरोपी ने उसके ससुरालवालों पर 17 लाख रुपये का बकाया बताया। इस कारण उसका पति गुरप्रीत सिंह काफी परेशान रहने लग गया।
विज्ञापन
आरोपी जमीन उसके नाम कराने के लिए गुरप्रीत सिंह को धमका रहा था। 24 मई को किसान गुरप्रीत सिंह मोटरसाइकिल से हिसाब करने आरोपी के पास गया था लेकिन शाम को वह घर वापस नहीं लौटा। इसी बीच 25 मई को शिकायतकर्ता रूपिंदर कौर को पता लगा कि उसके पति गुरप्रीत सिंह ने कोई जहरीली चीज खाकर गांव हसनपुर पुरोहतां के खेतों में आत्महत्या कर ली है। आरोप लगाया कि आढ़ती से परेशान होकर ही उसके किसान पति ने यह कदम उठाया है।