{"_id":"3baf87eba4f26bdd7bcf7d832c6a21cd","slug":"4-thousand-kg-polythine-pollybag-caught-in-chandigarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ से 4 हजार किलो पॉलीथिन जब्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चंडीगढ़ से 4 हजार किलो पॉलीथिन जब्त
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 15 Sep 2014 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर को पॉलीथिन मुक्त बनाने के लिए यूटी प्रशासन अब सख्त हो गया है। सोमवार को एसडीएम (ईस्ट) दानिश अशरफ के नेतृत्व में गठित टीम ने इंडस्ट्रियल एरिया, फेज-2 में पांच अलग अलग प्लाट्स में छापा मारा और यहां से 4 हजार किलो पॉलीथिन पकड़ा।
विज्ञापन
इनमें से दो प्लाट्स से ही 3800 किलोग्राम पॉलीथिन पकड़ा गया। जब्त किए गए पॉलीथिन को ट्रक में भरकर धनास में गारबेज प्लांट में नष्ट करने के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
एसडीएम ने इन दोनों मालिकों पर सख्त कार्रवाई करने की सिफारिश की है। एसडीएम के साथ सहायक आयुक्त पार्थ गुप्ता भी थे। उधर, प्रशासन ने शहर के लोगों को पॉलीथिन का इस्तेमाल न करने के बारे में जागरूक करने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाने का फैसला लिया है। बाजारों और रेहड़ी मार्केट में मंगलवार से पोस्टर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
ध्यान रहे कि शहर में पॉलीथिन के उपयोग पर रोक लगाने के लिए उपायुक्त मोहम्मद शाइन ने सख्त कदम उठाए हैं।
इसके लिए पांच अलग-अलग कमेटियों का गठन किया गया है। कमेटियां एसडीएम व सहायक आयुक्त की चेयरमैनशिप में गठित हुई हैं और उनसे साप्ताहिक रिपोर्ट देने को कहा गया है।
यह कमेटी निरंतर तौर पर इंस्पेक्शन करेंगी और जो भी प्लास्टिक या पॉलीथिन के कैरी बैग्स का इस्तेमाल करते हुए पाया जाएगा, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एक बार पकड़े जाने के बावजूद न मानने पर दोबारा पकड़े जाने पर एक लाख रुपये तक का जुर्माना भी लगाया जा सकता है। साथ ही यदि कोई प्लास्टिक या पॉलीथिन के कैरी बैग्स को स्टोर करता है तो उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई होगी।