फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   4 lakh robbed on gun point from hisar spinning mills cashier

रास्ता पूछने के बहाने मिल के कैशियर को रोका, बंदूक दिखा लूट लिए 4 लाख

Tue, 09 Jan 2018 10:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा) Updated Tue, 09 Jan 2018 10:00 AM IST
विज्ञापन
4 lakh robbed on gun point from hisar spinning mills cashier
Hisar Loot - फोटो : अमर उजाला
डाबड़ा रोड पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने सोमवार को दिनदहाड़े सुबह करीब पौने 11 बजे बाइक आगे अड़ाकर पिस्टल प्वाइंट पर हिसार स्पीनिंग मिल के कैशियर राजेश पठानिया से करीब चार लाख रुपये भरा ब्रीफकेस लूट लिया और कच्चे रास्ते से फरार हो गए।
विज्ञापन


डाबड़ा गांव स्थित हिसार स्पीनिंग मिल का कैशियर राजेश पठानिया मॉडल टाउन स्थित अपने घर से ब्रीफकेस में चार लाख रुपये लेकर बाइक पर मिल में जा रहा था। वह बाइक से तोशाम रोड पर आधार अस्पताल पार कर करीब एक किलोमीटर आगे पहुंचा था। तभी पीछे से बाइक पर तीन युवक आए। पीछे बैठे दो युवक नकाब में थे।
विज्ञापन


तीनों में से एक युवक ने पठानिया से पूछा कि डाबड़ा गांव का रास्ता कौन सा है। राजेश पठानिया ने बाइक धीमा कर डाबड़ा गांव की तरफ हाथ से इशारा करते हुए कहा कि इसी सड़क पर थोड़ी दूरी पर है। युवकों ने आगे-पीछे देखकर कैशियर की बाइक के आगे अपनी बाइक अड़ा दी। कैशियर कुछ समझ पाता पीछे बैठे युवक ने पिस्तौल तान कर ब्रीफकेस छीन लिया। बदमाश बाइक मोड़कर वापस हिसार की तरफ फरार हो गए। कैशियर ने बाइक पीछे लगाई। बदमाश आधार अस्पताल से पहले कैमरी रोड के कच्चे रास्ते पर फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रेकी कर दिया वारदात को अंजाम 

4 lakh robbed on gun point from hisar spinning mills cashier
Hisar Loot - फोटो : अमर उजाला
कैशियर ने फोन से इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी। सदर थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह नैन टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल और मिल का दौरा किया। कैशियर ने पुलिस को शिकायत दी कि सूटकेस में करीब चार लाख रुपये, कुछ ब्लैंक चेक और दस्तावेज थे। सदर थाना पुलिस ने शिकायत पर तीन अज्ञात के खिलाफ लूट और आर्म्स एक्ट का केस दर्ज किया है। 

रेकी कर दिया वारदात को अंजाम 
ऐसा लगता है कि बदमाशों ने यह वारदात रेकी करके की है। आशंका है कि बदमाशों को कैशियर द्वारा मिल में कैश लेकर आने-जाने की पूरी जानकारी थी। इससे लगता है कि वारदात रेकी कर की गई है। आशंका है कि बदमाश कैशियर के पीछे मॉडल टाउन से लग गए हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed