{"_id":"5d31c53f8ebc3e6ce47b1b5e","slug":"4-gangsters-of-up-and-delhi-arrested-in-khanna-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"खन्ना में यूपी और दिल्ली के चार गैंगस्टर गिरफ्तार, 9 एमएम और 32 बोर के चार पिस्तौल भी बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खन्ना में यूपी और दिल्ली के चार गैंगस्टर गिरफ्तार, 9 एमएम और 32 बोर के चार पिस्तौल भी बरामद
Sat, 20 Jul 2019 12:50 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खन्ना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खन्ना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 20 Jul 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खन्ना थाना सदर पुलिस ने यूपी के तीन और दिल्ली के एक गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान सचिन तोमर निवासी सचिन कालोनी गाजियाबाद, भारत भूषण निवासी संगम बिहार गाजियाबाद, राकेश कुमार निवासी गांव जाबली गाजियाबाद व सुंदर सिंह निवासी शिव बिहार रावल नगर दिल्ली के तौर पर हुई है। आरोपियों से 9 एमएम के दो पिस्तौल, आठ कारतूस, चार मैगजीन व 32 बोर के 2 पिस्तौल बरामद हुए। इनका एक साथी अजय निवासी बुलंदशहर फरार हो गया।
विज्ञापन
एसएसपी गुरशरणदीप सिंह ने बताया गुरुवार की देर शाम एसपी (डी) जसवीर सिंह व सदर थाना एसएचओ बलजिंदर सिंह अपनी पुलिस पार्टी के साथ सुआ पुली भट्टियां के नजदीक गशत कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि आरोपी कार में हथियारों समेत खन्ना के नजदीकी गांव बाहोमाजरा में बेआबाद भट्ठे के पास बैठे हैं और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस पार्टी ने तुरंत वहां पर छापा मार उन्हें काबू कर लिया। रात का समय होने कारण उनका एक साथी अजय मौके से फरार हो गया। एसएसपी ने बताया कि यह लोग खन्ना कैसे पहुंचे और यहां आने का इन लोगों क्या मकसद था, यह सब बातें रिमांड पर लेने बाद पूछताछ के दौरान पता चलेंगी। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार पुलिस और गैंगस्टरों को बीच फायरिंग भी हुई, जिसमें उनका एक साथी घायल भी हु्आ। वहीं एसएसपी का कहना है कि ऐसी कोई बात नहीं हुई है।
विज्ञापन